फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dispute between couple over the name of son

मां ने तैमूर, पिता ने रखा बद्रीनाथ, बेटे के नाम पर दंपती में हुई तकरार, थाने पहुंचा मामला

Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
The dispute between couple over the name of son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैं तुम्हारे लिए धर्म बदल सकती हूं तो तुम मेरे लिए क्यों नहीं...। बेटे के नाम को लेकर भी दंपती में तकरार हो गई। यह मामला सोमवार को मेरठ के टीपीनगर में थाने पहुंचा। हालांकि पुलिस ने फिलहाल दोनों को शांत कर दिया है।
विज्ञापन


शारदा रोड, ब्रह्मपुरी निवासी युवक का दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम-प्रसंग था। दोनों की सहमति से दो साल पहले आर्य समाज मंदिर में शादी हुई। उनके एक पुत्र भी है। वह अब मायके में भी जाने लगी। पुलिस ने बताया कि उसकी मां ने उकसाया कि वह पति से रीति-रिवाज के अनुसार निकाह करे। इसके चलते महिला ने अपने पति पर दबाव बनाया।
विज्ञापन


उसका कहना है कि जब वह धर्म छोड़कर मंदिर में शादी कर सकती हूं तो वह मेरे लिए निकाह क्यों नहीं कर सकता। इसे लेकर दंपती में तकरार है। इसके चलते दंपती टीपीनगर थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों को सुना और युवक के परिजनों को बुला लिया। देर शाम थाने में पंचायत चली। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करके घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने तैमूर, पिता ने बद्रीनाथ रखा नाम
मां ने पुत्र का नाम तैमूर रखा है जबकि पिता ने बद्रीनाथ रखा। इसको लेकर भी बखेड़ा हुआ। युवक ने बताया कि पत्नी बेटे को लेकर मायके में गई थी। वहां उसका खतना करा दिया। विरोध करने पर उसे धमकी दी गई। इसको लेकर दोनों के परिजनों में तकरार भी हुई।

समझौता कराया जा रहा
सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि दोनों के बीच समझौता कराया जा रहा है। महिला की मां ने इस मामले को तूल दिया है। हालांकि दंपती दो साल से टीपीनगर क्षेत्र के मलियाना में किराए के मकान में शांतिपूर्वक रह रहे थे। महिला की मां को सख्त हिदायत दी है कि वह दंपती के बीच हस्तक्षेप न करें। अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed