जेल से बाहर आया कुख्यात सुशील मूंछ, पश्चिमी यूपी में बढ़ा गैंगवार का अंदेशा, पुलिस अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात सुशील मूंछ के जेल से बाहर आने से पश्चिमी यूपी में फिर से गैंगवार होने का अंदेशा बढ़ गया है। इसके मद्देनजर पुलिस अलर्ट हो गई है। एडीजी जोन ने सभी जनपदों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि सभी बदमाशों पर निगरानी रखी जाए।
पुलिस के अनुसार मूंछ की गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर पुलिस को दी गई है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और बुलंदशहर समेत कई जनपदों में बदमाशों के बीच वर्चस्व को लेकर तनातनी पहले से ही है। पुलिस के अनुसार सुशील मूंछ की लखनऊ जेल में बंद कुख्यात संजीव जीवा से गैंगवार चल रहा है।
इसको लेकर मेरठ के शातिर भूपेंद्र बाफर ने पुलिस कस्टडी से रोहित सांडू को छुड़वाकर मूंछ को मारने की योजना बनाई थी। इसके चलते मुजफ्फरनगर पुलिस ने भूपेंद्र बाफर को जेल भेज दिया और मुठभेड़ में रोहित सांडू और उसके तीन साथी मार गिराए थे।
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के सोहरका गांव में मां बेटे की 24 जनवरी, 2018 दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या हुई थी। मामले में साजिश में मूंछ का नाम सामने आया था। बाद में उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब मूंछ के जेल से छूटने के बाद पश्चिमी यूपी के जिलों में गैंगवार का अंदेशा है। सूत्र बता रहे कि जेल से छूटने के बाद सुशील मूंछ अपने लोगों से मिला और फिर कहीं चला गया।
यह भी पढ़ें: बेटियों के नाम से होगी घरों की पहचान, अधिकारियों ने गांवों में शुरू की नई पहल, तस्वीरें
जेल में बंद बदमाशों की निगरानी बढ़ी
मूंछ कानपुर जेल में बंद था। जेल से छूटने के बाद पुलिस अधिकारियों को जानकारी मिली। पुलिस ने मूंछ के बाहर आने के बाद गैंगवार को देखते हुए मेरठ जोन के बदमाशों की जानकारी ली। पुलिस ने जेल में बंद शातिर अपराधियों की भी निगरानी बढ़ा दी। जेल में अपराधियों से मुलाकात करने वालों की भी पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
मूंछ बाहर, बद्दो की फरारी
मूंछ जेल से बाहर आ गया और बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार है। दोनों ही शातिर अपराधी हैं। मूंछ के बाहर आने के बाद एसटीएफ भी सक्रिय हो गई। पुलिस अनुमान लगा रही है कि जेल से आने के बाहर या फिर फरारी के दौरान दोनों बदमाशों के हरियाणा और पंजाब में ठिकाने हैं। बद्दो की यूपी पुलिस ने तलाश तेज कर दी है।
अपना काम कर रही है पुलिस
मूंछ के जेल से बाहर आने की जानकारी है। आपराधिक वारदातों व गैंगवार को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/