फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couples throat cut, tales of vandalism showing blood splatter on the wall

दीवार पर खून के छींटे बयां कर रहे इस बर्बरता की दास्तां...

Mon, 17 Jul 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 17 Jul 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
The couples throat cut, tales of vandalism showing blood splatter on the wall
दंपत्ति का शव मिलने से सनसनी

यहां उस समय सनसनी फैल गई जब एक बंद घर में दंपति का सड़ी-गली हालत में शव पड़ा मिला। वहीं दीवार पर खून के छींटे बर्बरता की दास्तां बयां कर रहे है। दोनों के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर धारदार हथियार से गला काटा गया। गोली मारने के अलावा तेजाब से चेहरा भी जलाया गया। घटना करीब चार दिन पुरानी बताई गई। पुलिस हत्या के पीछे अवैध संबंध और रंजिश मानकर चल रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नंबर 18 निवासी भोली पुत्री अनवार की शादी करीब 10 साल पूर्व हापुड़ निवासी समीर से हुई थी। शादी के तीन साल बाद समीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति की हत्या के आरोप में जेल गई भोली दो साल बाद जमानत पर छूटी थी। इसी साल 11 मार्च को भोली ने रेहान गार्डन निवासी सलीम पुत्र मोबीन से शादी की थी। दो जुलाई से दंपति लक्खीपुरा में किराए पर रह रहा था। रविवार शाम घर से दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा। जहां बरामदे में एक ही चारपाई पर भोली और सलीम के शव पडे़ मिले। एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार भोली और सलीम दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के थे। महिला के परिजनों ने इस मामले में भोली के साथ जेल गए नजदीकी समेत चार लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया है। हत्या के कारण जांच के बाद स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन

मौका-ए-वारदात पर जो देखा

The couples throat cut, tales of vandalism showing blood splatter on the wall
जानकारी लेते पुलिस अधिकारी

सलीम के घर का ताला तोड़कर जैसे ही पुलिस और मोहल्ले के कुछ लोग अंदर घुसे तो वहां का मंजर देख उनकी रूह कांप उठी। दीवार पर पडे़ खून के छींटे उनके साथ हुई बर्बरता बया कर रहे थे।

बरामदे की एक चारपाई पर दोनों के शव पडे़ थे। दोनों का एक-एक पैर चारपाई के नीचे था। दोनों के सिर एक ही तरफ थे। उनके सिरहाने की दीवार पर और चारपाई के नीचे खून के छींटे थे। शवों के पास एक बैग और फावड़े का हत्था पड़ा था जबकि कुछ फोटो, आधार कार्ड, आदि कागजात बिखरे पड़े थे। पास ही एक मोबाइल फोन बंद पड़ा था। जो भोली का माना जा रहा था। पुलिस के अनुसार अंदेशा है कि सोते हुए दोनों के सिर पर पहले किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया। फिर धारदार हथियार से दोनों का गला रेता गया। सिर के पास बने निशान से गोली मारने की आशंका है। लेकिन शव गलने की वजह से अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

दुर्गंध से हुआ बुरा हाल

The couples throat cut, tales of vandalism showing blood splatter on the wall
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

लक्खीपुरा की गली नंबर 18 काफी लंबी है। लेकिन सलीम के घर से उठ रही दुर्गंध आधी गली में फैल चुकी थी। आसपास के घरों में रहने वालों का तो बुरा हाल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस की भी दुर्गंध के कारण अंदर जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज सुरेश शर्मा कुछ पुलिस कर्मी और मोहल्ले के दो लोगों के साथ मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। मकान में अंधेरा था। टॉर्च मंगाई गई। उसे जलाकर जैसे ही वह मकान के बरामदे में गए तो दो सड़े-गले शव देखकर उनके होश उड़ गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed