फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couple consumed poison and the wife died after settlement in Meerut

MEERUT: समझौते के बाद दंपती ने खाया जहर, पत्नी ने तोड़ा दम, पति की हालत गंभीर, जानें- पूरा मामला

Sat, 10 Sep 2022 06:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Sep 2022 06:35 PM IST
सार

कचहरी में समझौता होने के बाद दंपती ने जहर खा लिया। वहीं पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
The couple consumed poison and the wife died after settlement in Meerut
poison demo, जहर, poison - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ में मवाना रोड स्थित भगत लाइन के पास शुक्रवार रात दंपती ने मामूली विवाद में जहर खा लिया। सड़क पर दोनों तड़प रहे थे। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर लालकुर्ती थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के मामेपुर में रवि वर्मा परिवार के साथ रहता है। उसका घर के पास रहने वाली निशा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। निशा कचहरी में एक वकील के चैंबर पर काम करती है। दोनों ने एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही विवाहिता को परेशान किया जाने लगा। परेशान होने के बाद पहले तो समझौते का प्रयास होता रहा। करीब तीन महीने पहले लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं समाज के कुछ लोगों ने समझौते के प्रयास शुरू हुए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कचहरी में दंपती के बीच समझौता हो गया। इसके बाद दोनों मवाना रोड से घर की ओर जा रहे थे। भगत लाइन के पास पहुंचे तो दंपती ने जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां निशा की मौत हो गई। रवि की हालत गंभीर बनी हुई है। युवती के परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा हो गया। रात में ही उन्होंने लालकुर्ती थाने में पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: चीखते रहे परिजन, चाकू से वार करता रहा हिस्ट्रीशीटर, हत्या के बाद जातीय तनाव

परिजनों का आरोप है कि निशा को पानी में जहर देकर हत्या की गई है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हत्या से गांव में मातम: घरों में नहीं जले चूल्हे, सदमे में पत्नी, मां बोलीं- बेटे की मौत का लूंगी बदला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed