फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The city was ready for the curfew by night

जनता कर्फ्यू के लिए रात से ही तैयार हो गया था शहर

Mon, 23 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The city was ready for the curfew by night
जनता कर्फ्यू के लिए रात से ही तैयार हो गया था शहर
विज्ञापन

मेरठ। शहर में जनता कर्फ्यू की तैयारी रात से ही शुरू हो गई थी। डेयरी वालों ने सुबह चार बजे से ही दूध की सप्लाई शुरू कर दी तो बाकी काम भी सुबह छह बजे तक निपटा लिए गए। अखबार भी छह बजे तक पहुंच गया। सात बजे ही लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया।
कोरोना से बचाव को लेकर लोग खुद ही जागरूक नजर आए। सभी कॉलोनियों में जहां गेट हैं वहां चौकीदार से कह दिया गया कि सात बजे के बाद बाहर से किसी को न आने दिया जाए। गेट बंद करवा दिए गए। सारी तैयारी रात से ही शुरू हो गई। दूध वालों ने सुबह चार बजे से छह बजे तक दूध घरों में पहुंचा दिया। सब्जी आदि लोगों ने रात में ही लेकर रख ली थी। कॉलोनियों में दूध विक्रेताओं और समाचार पत्र विक्रेताओं को भी कह दिया गया था कि सात बजे से पहले ही आपूर्ति कर दें नहीं तो इसके बाद किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। जिन कॉलोनियों-सोसायटी में गार्ड हैं, वहां पर सभी को बता दिया गया कि गेट को बंद रखें। बाहर से किसी को न आने दें। इसके चलते अधिकतर कॉलोनियों के गेट भी बंद ही नजर आए।
विज्ञापन

पहले ही खरीदकर रख लिया जरूरत का सामान
रविवार को जनता कर्फ्यू की घोषणा के चलते शनिवार को ही लोगों ने जरूरत का सभी सामान खरीदकर रख लिया। लोगों ने इसकी पूरी तैयारी करके रखी थी कि पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकलना है। कॉलोनी और सोसायटी में सभी ने पड़ोसियों से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने भी लिया नहीं मिलने का फैसला
युवाओं ने भी जनता कर्फ्यू में पूरा साथ दिया। युवाओं ने अपने दोस्तों से दूूरी बनाए रखी। हर किसी ने मोबाइल के जरिए ही बात की। इसके लिए सभी ने पहले से ही तैयारी कर ली थी।

खाद्यान्न, फल और सब्जी मंडी पर लटके रहे ताले
घोषित जनता कर्फ्यू में रविवार को दिल्ली रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी, सब्जी मंडी और हापुड़ रोड स्थित लोहिया नगर मंडी भी नहीं खुली। व्यापारियों ने शनिवार को ही घोषणा कर दी थी कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान कोई अपनी दुकान नहीं खोलेगा। इसी क्रम में जनपद भर की गैस एजेंसियों पर ताला लटका रहा। गैस वितरक एसोसिएशन ने भी जनपद की सभी गैस एजेंसियों को बंद रखा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन की पूर्ण घोषणा के अनुरूप जनपद भर के सभी पेट्रोल पंप खुले रहे, लेकिन सभी सरकारी गाड़ी, पुलिस, एंबुलेंस, पत्रकार आदि आवश्यक सेवाओं के लिए डीजल-पेट्रोल की बिक्री की गई। कुछ आमजन को भी डीजल-पेट्रोल लेते देखा गया। अभी भी सभी व्यापारी एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि शासन के आदेशानुसार अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed