फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the car driver died collesion of dcm

डीसीएम की टक्कर से कार चालक की मौत

Fri, 18 Oct 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
the car driver died collesion of dcm
सरधना क्षेत्र के गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार व मौजूद लोग। - फोटो : SARDANA
डीसीएम की टक्कर से कार चालक की मौत
विज्ञापन

सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर बुधवार देर रात मानपुरी गांव के निकट डीसीएम व कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक की मौके पर मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।
मुजफ्फरनगर की मलकपुरा बस्ती निवासी 35 वर्षीय सारिक पुत्र लईक अहमद कार चालक था। वह बुधवार को दिल्ली गया था रात के समय गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से होते हुए घर लौट रहा था। मानपुरी गावं के निकट सामने से आई डीसीएम गाड़ी से कार टकरा गई। भयानक टक्कर से सारिक की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सारिक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए। सरधना थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के मुताबिक परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शव को बिना किसी कार्रवाई के अपने साथ ले गए। घटना में तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी
बहसूमा। नोएडा से कोटद्वार जा रही कार अनियंत्रित हो सड़क किनारे पेड से टकराते हुए खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन भाई व एक महिला घायल हो गई।
कोटद्वार निवासी योगेश पुत्र राजेंद्र सिंह के मुताबिक वह बुआ के दो बेटे प्रदीप व धर्मे व भाई प्रदीप की साली बबीता नोएडा से अपने घर वापस कोटद्वार लौट रहे थे। कार चला रहे योगेश ने बताया कि तेज रफ्तार कार का अगला पहिया ब्रस्ट हो गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े केले के पेड़ से टकराते हुए खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आईं। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राईवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया।

बहसूमा बाईपास पर अनियंत्रित कार खाई में पड़ी हुई।

बहसूमा बाईपास पर अनियंत्रित कार खाई में पड़ी हुई।- फोटो : BHESUMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed