{"_id":"62f80c9a0e393060b256f21d","slug":"tension-in-village-after-shahid-s-murder-police-force-deployed-city-news-mrt601070922","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: शाहिद की हत्या से गांव में तनाव, पुलिसफोर्स तैनात, सिर्फ एक मोबाइल के लिए दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: शाहिद की हत्या से गांव में तनाव, पुलिसफोर्स तैनात, सिर्फ एक मोबाइल के लिए दिया वारदात को अंजाम
Tue, 16 Aug 2022 08:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 08:42 AM IST
सार
Meerut Murder Case: शाहिद की हत्या के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में पुलिसफोर्स तैनात किया गया है। सिर्फ एक मोबाइल को लेकर शाहिद की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Meerut Murder Case: चोरी किया गया मोबाइल शाहिद ने वापस कर दिया तो भरत भूषण नया मोबाइल लेने की जिद पर अड़ गया। भरत भूषण का आरोप था कि उसके मोबाइल का सारा डाटा डिलीट कर दिया और उसकी स्क्रीन भी खराब कर दी। इसे लेकर दोनों के बीच 10 दिन से विवाद चल रहा था। नया मोबाइल नहीं देने पर भरत भूषण ने अपने भाई और साले के साथ मिलकर शाहिद की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सीओ दौराला आशीष शर्मा के मुताबिक, भरत भूषण और शाहिद पड़ोसी हैं। शाहिद की हत्या से गांव में तनाव बन गया है। दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी। जानकारी मिलने पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा बुझाकर शांत मामला शांत किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दो महीने पहले भरत भूषण का मोबाइल चोरी हुआ था। आरोप है कि यह मोबाइल शाहिद के बेटे ने चोरी किया था। दस दिन पूर्व भरत भूषण का मोबाइल शाहिद ने लौटा दिया। भरत भूषण अब शाहिद से नया मोबाइल दिलवाने की जिद पर अड़ा हुआ था। दस दिन से दोनों परिवारों के लोगों में तनातनी चल रही थी। शनिवार रात भरत भूषण अपने भाई और साले के साथ शाहिद के घर पहुंचा और हत्या कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर: पिता और बहनों की हत्या का आरोपी 18 घंटे बाद गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।