राज्यपाल के गांव में तनाव, Facebook पर अपलोड की आपत्तिजनक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के गांव में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक मामला सामने आया है। दूसरे समुदाय के युवक ने फेसबुक की प्रोफाइल पिक्चर पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दी। जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी तो आरोपी के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फेसबुक पर मोहम्मद फईम राजा नाम से एकाउंट पर विवादित तस्वीर लगाई गई। इस एकाउंट पर हिसावदा गांव के असलम के फोटो भी लगे हैं। रविवार रात करीब 11 बजे जैसे ही लोगों को भनक लगी कि गांव के युवक ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो उसके घर के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए। इस बीच एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि गांव के प्रतीक मलिक की ओर से असलम के खिलाफ धारा 153 ए और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 66 में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि हिसावदा बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का गांव है।
पढ़ें : देवी-देवताओं के अश्लील फोटो नेट पर डाले, हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश
असलम बोला, इस मामले में मेरी खता नहीं
मजदूरी कर परिवार चलाने वाले असलम ने कहा कि उसे मोबाइल चलाना नहीं आता। उसने फेसबुक एकाउंट भी नहीं बनाया है, यह किसने किया वह नहीं जानता। वह थाने में पुलिसकर्मियों से न्याय की गुहार लगाता रहा।
24 जनवरी को अपडेट किया प्रोफाइल
मोहम्मद फईम राजा नाम के जिस फेसबुक खाते से यह धार्मिक चित्र 24 जनवरी को अपडेट किया गया। इसके बाद दो मार्च को प्रोफाइल फोटो में असलम के फोटो अपलोड हुए हैं।
32 फ्रेंड, इनमें विदेशी भी
फेसबुक एकाउंट पर सिर्फ तीन फोटो अपलोड है, अन्य किसी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है। खाते में 32 फ्रेंड है, जिनमें विदेशी भी शामिल है।
आपत्तिजनक फोटो को हटाने की सलाह
आपत्तिजनक प्रोफाइल पिक्चर लगाते ही सिर्फ एक कमेंट लिखा गया, इसमें इस तरह के फोटो को हटाने की सलाह दी गई थी।
बामनौली समेत कई जगह वायरल प्रकरण
आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बामनौली में भी इस तरह का मामला सामने आया था। इसके अलावा कई राष्ट्रीय नेताओं पर बयानबाजी के वीडियो वायरल हो चुके ह्रैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/