फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten X-rays of dead body by doctors in Meerut Medical College af Uttar Pradesh

मेरठ मेडिकल कॉलेज में मुर्दे के कर दिए 10 एक्सरे, हो सकते हैं कई सस्पेंड

Tue, 25 Jun 2019 03:51 AM IST
कपिल kapil अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Jun 2019 03:51 AM IST
विज्ञापन
Ten X-rays of dead body by doctors in Meerut Medical College af Uttar Pradesh
लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज

मेरठ में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भले ही मरीज एक्सरे कराने के लिए भटकते रहते हों, लेकिन वहां एक मुर्दे के 10 एक्सरे कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने केजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ), जूनियर चिकित्सकों और स्टाफ समेत 11 लोगों से जवाब तलब किया है। इस मामले में इनमें से कई पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन


20 जून 2019 (गुरुवार) को मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-7 में एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार कार से कई वाहनों में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक रिक्शा चालक घायल हो गया था, जिसकी बाद में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसी रिक्शा चालक के शव के एक्सरे किए गए हैं। मृतक रिक्शा चालक की पहचान अख्तर निवासी फतेहउल्लापुर के रूप में हुई थी। मृत्यु के बाद एक्सरे कराने की सूचना से इमरजेंसी में हड़कंप मच गया। एक टेक्निशियन ने 10 एक्सरे कराने की सूचना रेडियोलॉजी विभाग के प्रभारी डॉ. सुभाष को दी थी। डॉ. सुभाष ने प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता को इससे अवगत कराया। 
विज्ञापन


वहीं प्राचार्य ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने एक ईएमओ, आर्थोपेडिक विभाग से जुड़े जेआर-1 से लेकर जेआर-3 तक पांच लोग और सर्जरी विभाग के पांच लोगों से लिखित में जवाब तलब किया है। तीन दिन तक तो मामला दबा रहा, लेकिन जवाब तलब किए जाने से मेडिकल में चर्चा फैल गई तो मामला बाहर निकल आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि घायल रिक्शा चालक को प्रथम वर्ष के जूनियर रेजिडेंट ने अटेंड किया था। उसके शरीर में कई चोट और फ्रैक्चर थे। मैंने खुद इस मामले की जांच की है। रिक्शा चालक की मृत्यु के बाद एक्सरे किए गए हैं। हालांकि चिकित्सकों और स्टाफ की मंशा गलत नहीं थी। वह यह जानना चाहते थे कि मृत्यु किस कारण से हुई है। सर्जरी और आर्थोपेडिक विभाग से जुड़े स्टाफ में मृत्यु के कारण को लेकर संदेह था। आर्थोपेडिक वाले कह रहे थे कि सीने में फ्रैक्चर की वजह से मृत्यु नहीं हो सकती, जबकि सर्जरी वाले कह रहे थे कि फ्रैक्चर की वजह से ही मृत्यु हुई है। उनकी गलती यह है कि उन्हें इसके लिए मुझसे अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने बिना अनुमति के ये काम किया। इसी वजह से इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जा रही है।

हो सकते हैं सस्पेंड
इस मामले में जिन जूनियर चिकित्सकों और स्टाफ की भूमिका सही नहीं पाई जाएगी, उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। प्राचार्य ने भी निलंबन की कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed