फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten students of Meerut city selected in UP PCS-J 2018 exam

पीसीएस-जे-2018 का परिणाम घोषित: मेरठ का जलवा बरकरार, 10 से ज्यादा होनहार बने जज

Sun, 21 Jul 2019 02:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 21 Jul 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
Ten students of Meerut city selected in UP PCS-J 2018 exam
नवज्योति शर्मा और हुमा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में इस बार भी मेरठ के बेटे-बेटियों ने जलवा कायम रखा है। मेरठ के 10 से ज्यादा छात्र-छात्राएं चयनित हुए हैं। इससे पहले भी न्यायिक सेवा में मेरठ के छात्र-छात्राओं के चयनित होने की संख्या अच्छी रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से दौराला निवासी अनु ने सफलता पाई है। उनके पिता योगेंद्र सिंह हैं। अनु सीसीएसयू कैंपस में एलएलएम की छात्रा हैं। सफलता प्राप्त करने वाले हिमांशु जेल चुंगी के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम सुरेश है। बंगलूरू से एलएलएम किया है। नव ज्योति सिंह भी जज बनी हैं। इन्होंने बीए-एलएलबी सीसीएसयू कैंपस के विधि अध्ययन संस्थान से किया। इसके बाद उन्होंने एलएलएम नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से किया। उनके पिता डॉक्टर पवित्र नारायण शर्मा हैं। शास्त्रीनगर सेक्टर 13 निवासी हुमा सिद्दीकी ने भी सफलता प्राप्त की है। उन्होंने एलएलबी मेरठ कॉलेज से की। एलएलएम भी वे मेरठ कॉलेज से कर रही हैं। हुमा मूल रूप से मुजफ्फरनगर के जानसठ के रहने वाली हैं। उनके पिता अब्दुल हक का इंतकाल हो चुका है। परिवार में मम्मी समीना तीन भाई जियाउल हक, एहतेशाम, एहतराम और बहने हैं। हुमा अपनी सफलता का श्रेय मम्मी और गुरुजनों को देती हैं। सीसीएसयू की छात्रा ईशा ने भी सफलता प्राप्त की है। ईशा मूल रूप से बागपत की रहने वाली हैं। ईशा की 26वीं रैंक और सौम्या भारद्वाज की 30वीं रैंक आई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा विधि, अंकिता, खुसबू, संगीता, मोहित, गगनदीप, श्वेता और अभिषेक का भी चयन हुआ है। छात्र- छात्राओं की सफलता पर जूरिस्ट ला क्लासेज के डॉक्टर सुशील कुमार और कैंपस के शिक्षक डॉ. योगेंद्र शर्मा ने ने उनको बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पीसीएस जे में मेरठ की शुभांगी गुप्ता की 94वीं रैंक
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (पीसीएस जे) में मेरठ की शुभांगी गुप्ता ने 94वीं रैंक प्राप्त की है। शुभांगी गुप्ता ने तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित की। उन्होंने सोफिया गर्ल्स स्कूल, मेरठ से हाईस्कूल और मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्ष 2010 में क्लैट उत्तीर्ण होने के बाद राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटियाला से बीएएलएलबी ऑनर्स किया। यहां की वह गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। शुभांगी गुप्ता का कहना है कि उनकी सफलता में पिता नीरज कांत राही और माता बबीता गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महनाज का भी जलवा
बंतीखेड़ा गांव के पूर्व प्रधान राव महरबान अली की पुत्रवधू महनाज खान का चयन हुआ है। महनाज (28) मोदीपुरम के पल्हैड़ा निवासी किसान बाबू खां की पुत्री हैं। एक साल पहले ही उनकी शादी बंतीखेड़ा के बुलंद राव से हुई थी, जो पूर्व प्रधान राव महरबान अली के बेटे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed