फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten lekhpal suspended about protest in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

यूपी: लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सहित 10 निलंबित, आठ मांगों को लेकर जारी है धरना

Tue, 24 Dec 2019 09:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Dec 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
Ten lekhpal suspended about protest in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
धरना देते लेखपाल - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में सर्विस ब्रेक करने के बाद नोटिस जारी होने पर भी हड़ताल समाप्त नहीं करने पर प्रशासन ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष, मंत्री और तहसीलों के अध्यक्ष एवं मंत्री समेत दस लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


उधर, लेखपाल संघ ने कार्रवाई को लेखपालों का उत्पीड़न बताते हुए संघ ने अपनी हड़ताल और धरना जारी रखा। सभी ने कहा कि सरकार और प्रशासन की कार्रवाई के आगे लेखपाल झुकने वाले नहीं हैं।  
विज्ञापन


लेखपाल संघ ने 11 दिसंबर से प्रदेश व्यापी हड़ताल कर रखी है। आठ मांगों को लेकर लेखपाल सरकार पर दबाव बना रहे हैं। प्रदेश सरकार लेखपालों के आंदोलन के सामने झुकने को तैयार नहीं है। लेखपालों के स्थान पर लिपिकों को गांव आवंटित कर दिए गए हैं। जिले में 498 लिपिकों को लेखपालों का काम दिया गया है। जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर सभी लेखपालों की सर्विस ब्रेक कर दी है। इसी के साथ ही तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। इस अल्टीमेटम पर भी लेखपालों ने हड़ताल समाप्त नहीं की। प्रशासन ने दोबारा से लेखपालों को तीन दिन का समय दिया है। इसी के साथ लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष खचेडू खां और मंत्री अनिल वर्मा के साथ सभी तहसीलों के अध्यक्ष और मंत्री सहित दस लेखपालों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें तहसील सदर अध्यक्ष संजीव मलिक, मंत्री अनिल गौतम, खतौली तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार, मंत्री चंद्रर पाल सिंह, बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश, मंत्री ललित मोहन शर्मा व जानसठ तहसील अध्यक्ष मोतीराम और मंत्री विनोद शर्मा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कमिश्नर के बुलाने पर बुरी तरह कांपने लगा लेखपाल, हालत बिगड़ी, पुलिस अफसरों की भी जमकर लगाई क्लास

उधर, डीएम ऑफिस पर लेखपालों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। अध्यक्षता धर्मेंद्र शर्मा व संचालन सियानंद ने किया। जिला मंत्री अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि उनको दस लेखपालों को निलंबित करने की जानकारी मिली है। इस उत्पीड़न से हम घबराने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस उत्पीड़न से संघर्ष को और बल मिला है। सभी एकजुट हैं। शासन और प्रशासन का कोई भी दबाव इस आंदोलन को दबा नहीं पाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को इस कार्रवाई से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिला मंत्री कुलदीप शर्मा व एएनएम संघ की जिलाध्यक्ष उमा चौधरी ने भी समर्थन दिया है। धरने पर मुख्य रूप से खचेडू खां, अनिल कुमार वर्मा, अनिल सिंह, केशव शर्मा, रणधीर शर्मा आदि पटवारी शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed