फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten days ago, the body found on the Cali bypass belonged to a municipal worker.

दस दिन पहले कैली बाईपास पर मिला शव नगर निगम कर्मी का था

Sat, 11 Dec 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ten days ago, the body found on the Cali bypass belonged to a municipal worker.
दस दिन पहले कैली बाईपास पर मिला शव नगर निगम कर्मी का था
विज्ञापन

खरखौदा। दस दिन पहले कैली-हापुड़ बाईपास पर धीरखेड़ा के समीप सड़क के बीच डिवाइडर पर मिला शव नगर निगम के सफाई कर्मी का था। शुक्रवार को उसके भाई नितिन ने थाने में पहुंचकर कपडे़ देखकर मृतक की पहचान अपने भाई अरविंद के रूप में की। हालांकि पुलिस ने 72 घंटे शव मोर्चरी में रखने के बाद पहचान न होने पर अंतिम संस्कार कर दिया था।
राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर कैली-हापुड़ बाईपास पर धीरखेड़ा फ्लाईओवर के पास डिवाइडर में लगी फुलवारी में 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। 72 घंटे बीतने पर शव की शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाने पहुंचे कमालपुर नितिन पुत्र जगवत सिंह ने मृतक की शिनाख्त अपने भाई अरविंद (30) के रूप में की। नितिन ने बताया कि उसका परिवार मूलरूप से गांव झिंझोकर थाना कंकरखेड़ा का रहने वाला है। कई वर्ष पहले परिवार मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में आकर रहने लगा। अरविंद अपनी पत्नी मोनी व दो बेटों के साथ अलग मकान में रह रहा था। 30 नवंबर की सुबह वह घर से ड्यूटी पर निकला था, लेकिन ड्यूटी के बाद शाम को घर नहीं लौटा। पीड़ित पक्ष ने अरविंद की गुमशुदगी थाना मेडिकल में दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन थाना लिसाड़ी गेट का बताकर टरका दिया। क्योंकि अरविंद थाना लिसाड़ी गेट में ही चमड़ा पैठ पर तैनात था। मामला दो थाने का होने के कारण उसकी गुमशुदगी नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव कैली निवासी एक परिचित की सूचना पर परिजन थाना खरखौदा पहुंचे। उन्होंने कपड़ों के आधार पर शनाख्त की। वहीं, परिजनों का कहना है कि 30 नवंबर को घर में कुछ कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed