बागपत: निगम की लापरवाही, स्कूल में बच्चों की जान पर बन आई, गोशाला की दुर्गंध से 12 बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में मंगलवार को प्राइमरी स्कूल में पढ़ रहे दर्जन भर बच्चों की गोशाला से आने वाली दुर्गंध से अचानक हालत बिगड़ गई। बच्चों की हालत बिगड़ता देख स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं बीमार बच्चों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं बच्चों के बीमार होने की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और कई बच्चों को अपने साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार अग्रवार मंडी टटीरी के प्राथमिक विद्यालय के निकट ही गोशाला बनी हुई है। यहां फैली गंदगी के कारण अक्सर प्राथमिक स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चे बदबू की शिकायत करते हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: कक्षाओं में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक होने लगी खांसी, खुजली, उल्टी व दस्त, 64 की हालत बिगड़ी
मंगलवार सुबह बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचे थे कि गोशाला से आने वाली भीषण दुर्गंध से एक दो बच्चों को उल्टी होने की शिकायत हुई। फिर लगातार दस से बारह बच्चों की हालत बिगड़ गई। कई बच्चे बदबू के कारण बेहोश हो गए।
शिक्षकों ने बच्चों को अस्पताल भेजने का इंतजाम किया और बच्चों के परिजनों को सूचना दी। वहीं प्रधानाचार्य ममता मानव समेत एक-दो शिक्षक भी बदबू के कारण बेहोश हो गए। बीमार छात्र छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों के मुताबिक बच्चों की हालत में काफी सुधार है। कई बच्चों को उनके परिजन अपने साथ ले गए। वहीं गोशाला में फैली गंदगी और बदबू के कारण बच्चों के बीमार होने के बाद ग्रामीणों में रोष है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/