फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Temperatures drop, AQI drops below 200

Meerut News: तापमान में आई गिरावट, एक्यूआई भी 200 से नीचे आया

Mon, 01 Dec 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Temperatures drop, AQI drops below 200
मोदीपुरम। ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। दिसंबर शुरू होने से पहले ही दिन व रात के तापमान में रविवार को गिरावट दर्ज की गई। गुनगुनी धूप आनंद देने लगी है। वहीं, प्रदूषण में भी सुधार हुआ है। नवंबर माह में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 पार होने से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सांस, अस्थमा, आंखों में जलन आदि बीमारियों से शहर के लोगों को जूझना पड़ा। यहां तक की शहरवासियों ने सुबह-शाम की सैर पर भी निकलना छोड़ दिया था। पिछले तीन दिनों से एक्यूआई स्तर लगातार नीचे आ रहा है। रविवार को शहर का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया। गंगानगर में 175, जयभीम नगर में 170 पल्लवपुरम में 248, बेगमपुल 235, दिल्ली रोड 241 एक्यूआई दर्ज किया गया। मेरठ के आसपास के जिलों के एक्यूआई में भी सुधार हुआ है। तापमान भी तीन डिग्री लुढ़ककर 24 डिग्री के आसपास पहुंच गया। रात का तापमान फिर से 10 डिग्री के आसपास है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार बढ़कर आठ से 10 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed