फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tejveer Singh passed his MA exam at the age of 75 with 57 percent marks in Meerut

जज्बे को सलाम: 75 की उम्र में तेजवीर सिंह ने 57 फीसदी अंकों से पास की एमए की परीक्षा

Mon, 07 Aug 2023 11:22 AM IST
Dimple Sirohi शाह आलम त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
शाह आलम त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Aug 2023 11:22 AM IST
सार

मनुष्य की इच्छा शक्ति के सामने हर मुश्किल घुटने टेक देती है। यह सच कर दिखाया है 75 वर्ष के सेवानिवृत शिक्षक तेजवीर सिंह ने। जिन्होंने बेहतरीन अंकों के साथ एमए की परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
Tejveer Singh passed his MA exam at the age of 75 with 57 percent marks in Meerut
तेजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती, बस अपने अंदर जज्बा जगाने की जरूरत है। मनुष्य की इच्छा शक्ति के सामने हर मुश्किल घुटने टेक देती है। यह सच करके दिखाया है 75 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक तेजवीर सिंह ने। रोहटा ब्लॉक के गांव डालमपुर निवासी शिक्षक ने 57 फीसदी अंकों के साथ दर्शनशास्त्र में एमए किया है। 

विज्ञापन


तेजवीर सिंह ने बताया कि जुलाई 1973 में वह सहायक अध्यापक के रूप में श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज रासना में तैनात हुए थे। 1977 में उन्होंने ग्रेजुएशन, 1988 में बीएड व 1981 में एमए समाज शास्त्र की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह 2011 में सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन


शिक्षक बनकर लगातार 38 वर्षों तक छात्रों को पढ़ाया। सेवानिवृत्ति के 10 साल बाद तेजवीर सिंह में पढ़ने का जुनून पैदा हो गया। उन्होंने दर्शन शास्त्र से एमए करने की सोची। 2021 में उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में व्यक्तिगत प्रवेश ले लिया। चार दिन पहले ही उनका परीक्षा परिणाम आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में फिर बाढ़ जैसे हालात: सैंकड़ो बीघा फसल जलमग्न, कई गांवों से संपर्क कटा, संकट में ग्रामीण

दो साल तक नहीं देखा टीवी
तेजवीर सिंह के पुत्र दीपक पूनिया व पुत्री बबली ने बताया कि बाबूजी की सफलता से वह काफी खुश हैं। बाबूजी ने दो साल तक काफी मेहनत की। टीवी तक देखना बंद कर दिया और लगातार अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया। 

शिक्षा में बदलाव की जरूरत 
सेवानिवृत्त शिक्षक तेजवीर सिंह ने कहा कि आज की जो शिक्षा की स्थिति है, वह काफी खराब है। शिक्षकों की कमी है, ठीक से पढ़ाई नहीं होती। ऐसी शिक्षा से रोजगार का सृजन नहीं होता। इसमें बदलाव की जरूरत है। उन्होंने देश की युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि जब मैं इस उम्र में पढ़ सकता हूं तो उन्हें भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। मैंने रोज पांच घंटे पढ़ाई की। मैंने युवाओं को संदेश देने की कोशिश की है कि उन्हें कभी भी अपने जीवन में हार नहीं माननी चाहिए। बस खुद पर भरोसा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed