{"_id":"5fb379698ebc3e9b96617310","slug":"tehsildar-corona-report-is-positive-in-baghpat-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: तहसीलदार की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अधिकारियों में मचा हड़कंप, समाधान दिवस स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: तहसीलदार की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अधिकारियों में मचा हड़कंप, समाधान दिवस स्थगित
Tue, 17 Nov 2020 12:50 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
corona virus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में तहसीलदार की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। डीएम ने तहसीलदार के पॉजिटिव होने पर संपूर्ण समाधान दिवस को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि डीएम शकुंतला गौतम व एसपी अभिषेक सिंह भी समाधान दिवस में पहुंच गए थे। वहीं तहसीलदार सदर प्रसून कश्यप की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डीएम ने उन्हें कोविड अस्पताल भिजवाया है। तहसीलदार के पांच साल के बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 173 मरीज, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
उधर, ट्रेजरी ऑफिसर डॉक्टर देवानंद राम की कोरोना से मौत हो गई। बताया गया कि वह दिवाली पर छुट्टी लेकर अपने घर गाजियाबाद गए थे। 12 नवंबर की रात को उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/