हरे परिधानों में महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज की खुशियां, गाए सावन के गीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लश्कारे क्लब ने मनाई तीज
लश्कारे महिला क्लब की ओर से आबूलेन में तीजोत्सव मनाया। सदस्याएं सोलह शृंगार में हरे परिधान में सजकर आयोजन में आईं। रैम्पवॉक किया। तीज के गीतों पर डांस किया। अध्यक्ष गीता सचदेवा ने गेम्स कराए। संध्या गर्ग, स्वीटी, नेहा, पारुल, मोनिका, शीतल व शालिनी ने सहयोग दिया।
बच्चों ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी
मेरठ फ्रैंडशिप ऑफ द डेफ क्लब हंडिया मोहल्ला की सदस्याओं ने तीज मनाई। बधिर क्लब के मेरठ मैत्री की ओर से आयोजन चैंबर भवन रोडवेज में हुआ। सदस्याओं व बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दीं। सत्यप्रकाश जिंदल, संजय चोपड़ा, संदीप सेनी, नीरज शर्मा, निशांत सिंह, वसुधा चोपड़ा, लीजा सैनी व मोहिनी शर्मा आदि ने सहयोग दिया। इस संगठन को दुर्गा स्वरूपा लीजा सैनी, वसुधा चोपड़ा, मोहिनी शर्मा ने शुरू किया है। आयोजन में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर ने उत्साह बढ़ाया।
ब्यूटीफुल लेडीज ग्रुप ने मनाया पर्व
ब्यूटीफुल लेडीज ग्रुप की सदस्याओं ने कैफे में तीज का पर्व मनाया। तीज समारोह में सभी सदस्याओं ने नृत्य, गीत व संगीत की प्रस्तुति दी। प्रीति गर्ग, शैफाली, नेहा, अनीता, रुबी, साधना आदि ने सहयोग दिया।
हरे परिधानों में सजकर आईं महिलाएं
अभिलाषा फाउंडेशन की सदस्याओं ने हरियाली तीज मनाई। सदस्याएं हरे रंग के परिधान में पहुंचीं। गेम्स खेले और तंबोला खेलकर इनाम जीते। सदस्याओं ने बॉलीवुड गीतों पर नृत्य किया। अध्यक्ष ममता गर्ग ने सभी को उपहार बांटे। रश्मि अग्रवाल, रुपम गुप्ता, सीमा सिंघल, गीता, निशि, उषा, अंजना गुप्ता, काजल, रुपानी, मोना, परवेश, योगिता, आशा शर्मा ने सहयोग दिया।