{"_id":"61424f2d8ebc3eb503036a8c","slug":"teacher-sucide-in-pallavpuram-meerut-news-mrt5564043140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लवपुरम में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्लवपुरम में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्लवपुरम में शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दी
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम की अप्पू एनक्लेव कॉलोनी निवासी शिक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार देर रात परिजनों के सोने के बाद बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह शव फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक अनिल के कर्ज में डूबे होने की जानकारी मिली है। शायद इसी कारण शिक्षक ने यह कदम उठाया है।
मूलरूप से बागपत के टटीरी गांव का निवासी अनिल कुमार वर्तमान में पल्लवपुरम स्थित एफ-5 अप्पू एनक्लेव कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। वह मेरठ में किसी प्राइवेट इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। मंगलवार देर रात वह परिवार के लोगों के साथ सो गए। रात में परिजनों के सोने के बाद वह बाथरूम में गए। यहां फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
बुधवार सुबह जब परिजन जागे तो उनका शव लटका देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों की चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव नीचे उतारा और घटना के बारे में पूछताछ की। थाना प्रभारी देवेश शर्मा का कहना है कि इस मामले में परिजन कुछ बोलने और कार्रवाई कराने को तैयार नहीं है। हालांकि, अनिल के कर्ज में होने की बात सामने आई है। फिलहाल यही कारण माना जा रहा है। जांच जारी है।