{"_id":"65a5bcf1e3df8a20d7041d37","slug":"teacher-pushed-after-demanding-rs-2-lakh-as-honorarium-injured-meerut-news-c-42-1-smrt1030-1324-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मानदेय के दो लाख मांगने पर शिक्षिका को दिया धक्का, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मानदेय के दो लाख मांगने पर शिक्षिका को दिया धक्का, घायल
विज्ञापन
- पुलिस ने स्कूल संचालक और उसकी पत्नी पर किया मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। पल्लवपुरम फेज वन के सी 26 में रहने वाली शिक्षिका ने दादरी निवासी स्कूल संचालक पर मानदेय के बकाया दो लाख रुपये नहीं देने व रुपये मांगने पर सीढ़ियों से धक्का देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी संचालक ने लाठी-डंडों से उसे पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पल्लवपुरम फेज वन के सी 26 निवासी विम्मी चावला ने बताया कि वह दादरी स्थित ओरल पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। बताया कि स्कूल का पूरा मैनेजमेंट दादरी गांव निवासी लोकेश देखता है। उसका दो लाख रुपये बकाया चला आ रहा है। बताया कि बीती 13 जनवरी को वह अपने रुपये मांगने गई। आरोप है कि लोकेश की पत्नी ने रुपये मांगने पर उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिस कारण वह घायल हो गई। इसके बाद लोकेश ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की, जिस कारण वह बेहोश हो गई।
होश में आने के बाद वह दौराला थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लोकेश व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।