फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Taps School won matches in two events

Meerut News: टैप्स स्कूल ने दो स्पर्धाओं में जीते मैच

Wed, 13 May 2026 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Taps School won matches in two events
गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन मैच के दौरान शॉट लगाते खिलाड़ - फोटो : credit
राधा गोविंद स्कूल में इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधागोविंद पब्लिक स्कूल में बुधवार से चार दिवसीय इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। टैप्स स्कूल ने दो स्पर्धाओं में मैच जीते। कई मुकाबले काफी रोचक हुए तो कुछ एकतरफा रहे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और यूपी फुटबाल टीम के चयनकर्ता पवन तोमर, विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य अनुभा, सुगंधा, प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में खेले गए मैच में टैप्स स्कूल की टीम ने पहला मैच 1-0 से जीता। दूसरे मैच में ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल की टीम ने 1-0 से जीत प्राप्त की। तीसरे मैच में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने 1-0 से मुकाबला जीता। इसके बाद अंडर 17 वर्ग में आईपीएस की टीम ने 1-0 से मैच जीता। अंडर 17 में ही टैप्स ने 6-0 से जीत प्राप्त की। केएल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 1-0 से जीत प्राप्त की। अंडर 14 में ही द एवन्यू स्कूल की टीम ने दिन का अंतिम मुकाबला 3-0 से जीता। इन सभी टीमों ने मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। इस मौके पर आयोजन सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से आगे के मुकाबले खेले जाएंगे।

गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन मैच के दौरान शॉट लगाते खिलाड़

गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन मैच के दौरान शॉट लगाते खिलाड़- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed