{"_id":"6099a1e38ebc3e4b3b57cf0f","slug":"tanker-crushed-woman-died-mawana-news-mrt537833225","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन
टैंकर ने महिला को कुचला, मौत
मवाना (मेरठ)। परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव सठला से पहले बिजलीघर के समीप बेकाबू टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला ट्रक के नीचे आने से कुचल गई तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन वर्षीय बच्चा व दो भाई घायल हो गए। घटना के बाद चालक टैंकर सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित भाई ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी किरनपाल पुत्र फूल सिंह ने तहरीर में कहा है कि वह भाई रवि के साथ बाइक खतौली क्षेत्र के गांव सदरपुर में बहन की ससुराल गया था। सोमवार दोपहर दोनों भाई बाइक बहन आशा (25) पत्नी प्रवीण व उसके तीन वर्षीय बच्चे को लेकर अपने गांव रसूलपुर लौट रहे थे।
लगभग सवा 12 बजे सठला से पहले बिजलीघर के पास पहुंचे तो परीक्षितगढ़ की ओर से आ रहे दो टैंकरों में से अगले टैंकर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे आशा की ट्रक के नीचे आकर कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों भाई व बच्चे को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर सहित फरार हो गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।