फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swimming Pool Case: DVR Vanished After Aakil's Death

स्विमिंग पूल मामला : आकिल की मौत के बाद डीवीआर कर दी गायब

Wed, 06 May 2026 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Swimming Pool Case: DVR Vanished After Aakil's Death
मेरठ। लिसाड़ी गेट में एक अवैध स्विमिंग पूल में 12 वर्षीय आकिल की डूबने से मौत के मामले में पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अब पूल के मालिक वासिद को गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वासिद और उसके साथियों ने सीसीटीवी की डीवीआर को पूल से गायब किया था। केयर टेकर मोहम्मद यासर ने वासिद को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से डीवीआर गायब की गई। पुलिस यासर को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

आकिल तारापुरी निवासी यूसुफ का बेटा था और पिलोखड़ी सड़क स्थित वाटरलैंड स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने गया था। पूल में कोई सुरक्षा गार्ड या डॉक्टर की व्यवस्था नहीं थी। आकिल को हापुड़ सड़क के न्यू मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक शहर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

डीवीआर बरामदगी के लिए भी पुलिस टीम काम कर रही है। लिसाड़ी गेट थाने की इस्लामाबाद चौकी प्रभारी अक्षय निधि शर्मा की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। मालिक मोहम्मद वासिद और केयर टेकर मोहम्मद यासर के खिलाफ अवैध रूप से स्विमिंग पूल का संचालन करने का आरोप है। उन पर बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के पूल चलाने का भी आरोप है। पुलिस अब वासिद की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व में भी हुई थी घटना

आठ साल पहले भी इसी पूल में एक 15 साल के किशोरी की डूबने से मौत हो गई थी। तब इस स्विमिंग पूल को सील किया गया था। परिजनों के इन्कार करने पर उस समय पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। यह घटना पूल के सुरक्षा मानकों की अनदेखी को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed