फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspicion deepened in the theft of one crore

मेरठ: एक करोड़ की चोरी में करीबी पर गहराया शक, सौ तोले सोना व 25 लाख की नगदी समेत डीवीआर भी ले गए बदमाश

Thu, 28 Oct 2021 10:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 28 Oct 2021 10:59 AM IST
सार

मेरठ में एक करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस को अहं सुराग मिले हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बदमाश दिखाई दिया है, जोकि कोठी के पीछे कब्रिस्तान की चाहरदीवारी फांदकर आ रहा है। 25 संदिग्धों को चिह्नित किया है।

विज्ञापन
Suspicion deepened in the theft of one crore
घर बंद कर कैंसर का ऑपरेशन कराने दिल्ली गए थे पूर्व जीएम, करीब एक करोड़ का माल साफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सेवानिवृत्त जीएम की कोठी में एक करोड़ की चोरी में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बदमाश दिखाई दिया है, जोकि कोठी के पीछे कब्रिस्तान की चाहरदीवारी फांदकर आ रहा है। पुलिस ने 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 25 संदिग्धों को चिह्नित किया है। पुलिस का कहना कि वारदात किसी करीबी ने ही कराई है।
विज्ञापन


नौचंदी थाने से चंद कदम दूरी पर भवानीनगर में जल संस्थान के सेवानिवृत्त जीएम जकीउर्रहमान परिवार के साथ रहते हैं। जकीउर्रहमान कैंसर पीड़ित हैं और उनका इलाज दिल्ली चल रहा है। सोमवार सुबह जकीउर्रहमान को उनके परिवार वाले दिल्ली ले गए थे। रात में बदमाशों ने कोठी में धावा बोलकर करीब एक करोड़ की चोरी कर ली। घर में नौ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिन्हें उनके बेटे माज ने मोबाइल से कनेक्ट किया हुआ था। बदमाश कैमरे की डीवीआर भी ले गए। माज ने बताया कि सोमवार रात करीब 1:57 बजे कैमरे बंद हो गए थे।
विज्ञापन


बुधवार को नौचंदी पुलिस व एसओजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। दो सीसीटीवी खंगाले। एक कैमरे में एक बदमाश कोठी के पीछे से कब्रिस्तान की चाहरदीवारी फांदकर आता दिख रहा है। दूसरे कैमरे में दो बाइक दिखाई दी हैं, जिस पर तीन युवक हैं। आशंका है कि ये तीनों भी बदमाश हो सकते हैं। पुलिस को अंदेशा है कि चार बदमाशों ने वारदात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: - ओवैसी का अटैक: पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, बोले- मलेरिया की दवा खरीदने की औकात नहीं, हमारे देश...

करीबियों को ही पता था दिल्ली गया है परिवार
इंस्पेक्टर नौचंदी का कहना कि पुताई करने वाले, घर में काम करने वाले और किरायदारों से भी पूछताछ की जा रही है। परिवार के करीबियों को ही पता था कि जकीउर्रहमान को दिल्ली ले जाया गया है। घटनास्थल पर वारदात के वक्त मौजूद मोबाइल नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। जमानत पर छूटे बदमाशों का भी रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।

बर्बाद हो गए, पुत्रवधू को अब क्या देंगे
जकीउर्रहमान को चोरी होने पर गहरा सदमा लगा है। बुधवार को उनकी तबियत और खराब हो गई। पत्नी शायना का भी रो-रोकर बुरा हाल था। उनका कहना था कि बुजुर्गों की निशानी उनके खानदानी जेवरात चले गए। अब बेटे की शादी में पुत्रवधू को क्या देंगे। पहले ही पति की बीमारी में पैसा खर्च हो रहा है। हम तो बर्बाद हो गए।
 
50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। 25 संदिग्धों को चिह्नित किया है। करीबियों पर परिवार के लोग भी शक जता रहे हैं। चोरी, लूट, डकैती में जमानत पर छूटकर आया एक बदमाश पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed