फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspect showed the gun to the soldier, the accused fled

संदिग्ध युवक ने सिपाही पर तानी पिस्टल, शोर मचाने पर कारतूस छोड़कर भागे

Fri, 02 Feb 2018 07:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 02 Feb 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
Suspect showed the gun to the soldier, the accused fled
जानकारी देते एसपी देहात राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में किराएदार का सत्यापन करने पहुंचे सिपाही और होमगार्ड पर युवक ने पिस्टल तान दी। सिपाही के शोर मचाने पर घर में मौजूद तीन संदिग्ध युवक स्विफ्ट कार से फरार हो गए। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां से 12, 315 और .32 बोर के 26 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने देर रात जांच की तो एक गैंगस्टर समेत तीनों बदमाश पंजाब के बताये गये हैं।

विज्ञापन


पढ़ें : योगी 'राज' में बदमाशों की शामत, आधे घंटे चली मुठभेड़ में 3 इनामी दबोचे, एक को लगी गोली
विज्ञापन


यह मामला गंगानगर की यशोदा कुंज कॉलोनी का है। पुलिस के अनुसार थाना गंगानगर का बीट कांस्टेबिल धर्मवीर सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक होमगार्ड को लेकर कॉलोनी में रह रहे किराएदारों का सत्यापन कार्य करने पहुंचा था। इस दौरान फाइनेंसर विवेक शर्मा के मकान नंबर 160 के बाहर तीन युवक खडे़ थे। पुलिस को देखकर तीनों युवक हड़बड़ा गए। सिपाही ने इन युवकों से आईडी के बारे में पूछा तो वह इधर-उधर देखने लगे। तभी एक युवक ने सिपाही को पिस्टल दिखाकर रौब गालिब करने का प्रयास किया। सिपाही के टोकने पर युवक ने पिस्टल लाइसेंसी बताकर अंदर कर ली। शक होने पर सिपाही ने घर की तलाशी देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर : जांबाज अफसरों ने चार को मारी गोली, पांच दबोचे

25 मिनट में काफी कुछ समेटा

Suspect showed the gun to the soldier, the accused fled
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

युवक सिपाही से बोले कि हम यहां किराए पर रहते हैं। अभी आईडी दिखाते हैं। यह कहकर दो युवक आईडी लाने की बात कहकर घर के अंदर चले गए जबकि तीसरा युवक सिपाही से बातें करने लगा। करीब 25 मिनट तक युवक ने सिपाही और होमगार्ड को बातों में उलझाए रखा और उन दोनों युवकों ने कमरे से बैगों में काफी कुछ सामान समेट लिया। सिपाही युवक के साथ घर में घुसा तो दोनों युवक दूसरे कमरे से होते हुए बैग लेकर स्विफ्ट में बैठ गए। इस बीच सिपाही व होमगाड को अंदर छोड़कर तीसरा युवक भी कमरों से होता हुआ गाड़ी में पहुंच गया और युवक फरार हो गए। 

साहब! तुरंत आ जाओ 
युवकों के भागने के बाद सिपाही ने एसओ गंगानगर को कॉल कर कहा कि साहब तुरंत आ जाओ। तीन संदिग्ध युवक कॉलोनी से भागे हैं। उनके पास हथियार भी हैं। एसओ, एसपी देहात और सीओ सदर देहात पहुंचे। चेकिंग कराई पर युवकों का पता नहीं चला।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed