{"_id":"5f5dd7897584e50c957420b6","slug":"suspect-caught-in-army-uniform-from-meerut-cantt-military-intelligence-handed-over-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कैंट से सेना की वर्दी पहने संदिग्ध गिरफ्तार, मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कैंट से सेना की वर्दी पहने संदिग्ध गिरफ्तार, मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी
Sun, 13 Sep 2020 01:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र मेरठ
- फोटो : amar ujala
मेरठ के छावनी क्षेत्र से रविवार को आर्मी इंटेलिजेंस ने सेना जैसी वर्दी पहने एक संदिग्ध को पकड़ा है। आर्मी इंटेलिजेंस ने पूछताछ करने के बाद उसे मेरठ पुलिस के हवाले कर दिया। आर्मी अधिकारियों की तरफ से थाना इंचौली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
एसपी देहात, अविनाश पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर कई जांच एजेंसियों ने थाने में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति से लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया है कि वह भगत लाइंस के आसपास सेना की वर्दी सिलने वाले एक टेलर के यहां नौकरी करता था। वहीं से उसने यह वर्दी हासिल की है। आर्मी की वर्दी पहनने का उद्देश्य क्या था, इसकी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
इंचौली पुलिस ने बताया कि संदिग्ध संजय निवासी मोदीनगर, जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी इंचौली के मसूरी गांव में रह रहा था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/