फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Survey of population area started in Sardhana, traces being moved from place to place

सरधना में आबादी क्षेत्र का सर्वे शुरू, जगह-जगहलगाए जा रहे निशान

Sat, 28 Nov 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Survey of population area started in Sardhana, traces being moved from place to place
सरधना में आबादी क्षेत्र का सर्वे शुरू, जगह-जगहलगाए जा रहे निशान
विज्ञापन

सरधना। सरधना क्षेत्र में इन दिनों एक टीम द्वारा सर्वे कर मुख्य मार्ग व सड़कों पर निशान लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह आबादी का सर्वे है। इस सर्वे का कार्य पूरा होते ही आबादी क्षेत्र में बसे भवन स्वामियों को प्रदेश सरकार जल्द स्वामित्व प्रमाण पत्र देगी, ताकि सर्वे के बाद पता चल सके कि उस भूमि का वह स्वामी है। वहीं, ग्रामीणों में सर्वे को लेकर कुछ चर्चाएं भी हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में आबादी क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है। आबादी क्षेत्र में बहुत से लोगों के पास वर्षों पुरानी अपनी पैतृक संपत्ति का कोई रिकार्ड उनके पास नहीं है। सरकार की यह योजना है कि आबादी क्षेत्र का सर्वे कराकर कर भवन/मकान मालिकों को उनका स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया जाए, ताकि वह भी सम्मान से कह सकें कि वह उनका भवन है। कभी-कभी अपना भवन होने के बाद भी विवाद के चलते यह साबित करना कठिन होता है कि वह संपत्ति उसकी है, लेकिन स्वामित्व प्रमाण पत्र मिलने के बाद उनको यह सम्मान मिलेगा कि वह आबादी क्षेत्र में भवन का स्वामी या मालिक हैं।
विज्ञापन

सरधना क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में जब इस सर्वे की शुरूआत हुई तो उसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं फैल गई। ग्रामीण इसे हस्तिनापुर-पानीपत रेलवे लाइन का सर्वे मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा आबादी क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है। टीम द्वारा सीमांकन कर कुछ प्वाइंट चिन्हित किए जा रहे हैं, जिसके मेप के आधार पर ड्रोन कैमरे द्वारा आबादी क्षेत्र का पूरा डेटा तैयार किया जाएगा। आबादी क्षेत्र के भवन स्वामियों को उनके स्वामित्व का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed