फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Supreme Court Senior advocate Farah Faiz said, Darul Uloom Fatwa Factory

फरहा फैज बोली- फतवा फैक्ट्री बनकर रह गया है दारुल उलूम

Thu, 20 Dec 2018 09:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Dec 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Senior advocate Farah Faiz said, Darul Uloom Fatwa Factory
वरिष्ठ अधिवक्ता फराह फैज - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता व तीन तलाक की मुख्य याचिकाकर्ता फरहा फैज ने फतवों को लेकर एक बार फिर से दारुल उलूम पर निशाना साधा है। फराह फैज ने कहा कि दारुल उलूम फतवा फैक्ट्री बनकर रह गया है। जिसका काम केवल औरतों की जिंदगी को दुश्वार करने के लिए फतवे जारी करना रह गया है। 

विज्ञापन


दारुल उलूम से जारी होने वाले फतवों को लेकर गुरुवार को फरहा फैज ने कहा कि दारुल उलूम मुस्लिम औरतों की जिंदगी को लेकर, तीन तलाक, महिलाओं के खानपान, वेशभूषा और कभी उनकी पढ़ाई को लेकर फतवा जारी करता है। हद तो यह हो गई कि उन्होंने अपना काम छोड़कर मुसलमान औरतों की जिंदगी को कैसा दुश्वार बनाया जा सके इसके लिए रोजाना फतवा जारी किया जा रहा है, जिससे इनका रौब कायम रह सके। फरहा फैज ने कहा कि दारुल उलूम की बुनियाद इस्लाम मजहब और मुसलमानों की तरक्की के लिए रखी गई थी, लेकिन आज दारुल उलूम मुसलमानों की जिंदगी को तबाह करने के अलावा कोई काम नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही फरहा फैज ने केंद्र व राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह वो सरकारें हैं जो महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं, लेकिन मुस्लिम महिला सशक्तिकरण की तरफ देखने को तैयार नहीं हैं। मुस्लिम महिला किस तरह जी रही है, तीन तलाक के नाम पर वह क्या क्या झेल रही है, कैसे वह इन कट्टरपंथियों का सामना कर रही हैं और कैसे वो कोर्ट कचहरी के धक्के खा रही हैं। इसके लिए उन्होंने बार बार मिलने की कोशिश की, लेकिन इस सरकार के पास, मुख्यमंत्री के पास और अधिकारियों के पास हम लोगों से मिलने का वक्त ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed