फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunny kakraan one fellow caught in police encounter in Delhi

LLB student murder: सनी काकरान के एक साथी को पुलिस ने एनकाउंटर में दिल्ली से किया गिरफ्तार

Wed, 25 May 2022 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 May 2022 11:01 AM IST
सार

एसटीएफ मेरठ यूपी पुलिस और स्पेशल सेल की टीम ने आज सुबह मुठभेड़ के बाद आरोपी सनी काकरान के साथी संदीप उर्फ बस्सी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक-एक लाख के इनामी बदमाश सनी काकरान, अतुल और नसरूद्दीन को हरियाणा में सोनीपत पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Sunny kakraan one fellow caught in police encounter in Delhi
गिरफ्तार गैंगस्टर संदीप - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के पाबली खुर्द गांव में कानून के छात्र की हत्या के मामले में एसटीएफ मेरठ यूपी पुलिस और स्पेशल सेल की टीम ने आज सुबह मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी कुख्यात गैंगस्टर सनी काकरान के साथी गैंगस्टर संदीप उर्फ बसी (22) पुत्र विनय यादव निवासी हाउस नंबर अंडर-65 विजय नगर नरेला दिल्ली है। उसे सुबह करीब 5 बजे पॉकेट बी/4 पॉकेट 13 शनि बाजार झिंग नरेला औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली के पास से पकड़ा गया है।

विज्ञापन

 

बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि नरेला औद्योगिक क्षेत्र के पास सुबह 4.30 बजे से 5.30 बजे के बीच संदीप उर्फ बस्सी बाइक से पहुंच रहा है। इसी बीच यूपी पुलिस की स्पेशल सेल और एसटीएफ मेरठ की टीम गठित कर नरेला में उक्त चौक के पास जाल बिछाया।

विज्ञापन


सुबह 5 बजे संदीप उर्फ बसी नरेला से बाइक से एनएच-1 की तरफ जा रहा था।  पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय, उसने बाइक गिरा दी और पुलिस टीम के सदस्यों पर तीन राउंड फायरिंग की।  टीम के सदस्यों ने आत्मरक्षा में फायरिंग भी की जिसमें संदीप के दाहिने पैर के घुटने में चोट लग गई। उसे तुरंत राजा हरीश चंद्र अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें:  LLB Student के हत्यारे अरेस्ट: ताक-झांक में रह गई मेरठ पुलिस, सोनीपत में दबोचे गए तीनों आरोपी, सुलग रहे ये बड़े सवाल

पुलिस टीम ने संदीप उर्फ बस्सी के पास से .30 की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। वहीं इस संबंध में पीएस स्पेशल सेल में कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ बसी पहले दिल्ली में चोरी और हत्या और अन्य सहित चार आपराधिक मामलों में शामिल हो चुका है। वह पांच से ज्यादा आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था।

कंकरखेड़ा थाने के पावली खुर्द गांव में 20 मई यानी शुक्रवार को एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के ही सनी काकरान, चिंदौड़ी निवासी अतुल और दिल्ली के नसरूद्दीन को नामजद किया था। 

मेरठ के ही इंचौली में 29 अगस्त 2021 को बसपा नेता मनोज कुमार की हत्या के बाद सनी और अतुल पर पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था। तभी से यह पुलिस के हाथ नहीं आए। इन पर हरियाणा और उत्तराखंड में भी संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। मेरठ पुलिस इन बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।
   
गिरफ्तार गैंगस्टर संदीप और उसके साथी अतुल और मोटा और सनी काकरान दीपक बॉक्सर के गिरोह के साथ काम कर रहे थे और उन्होंने दीपक बॉक्सर के निर्देश पर दिल्ली में भी हत्याओं को अंजाम दिया था।
मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed