फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane-loaded truck overturns onto e-rickshaw at Daurala crossing, major accident narrowly avoided

Meerut: दौराला चौराहे पर ई-रिक्शा पर पलटा गन्ने से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

Tue, 03 Feb 2026 04:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Feb 2026 04:57 PM IST
सार

मेरठ के दौराला चौराहे पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पर पलट गया। चालक ने कूदकर जान बचाई। मौके पर जाम लगा, पुलिस ने स्थिति संभाली।

विज्ञापन
Sugarcane-loaded truck overturns onto e-rickshaw at Daurala crossing, major accident narrowly avoided
गन्ने का ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराला में मंगलवार को दौराला चौराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब गन्ने से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर टेंपो स्टैंड के पास ई-रिक्शा पर पलट गया। चौराहे पर आमतौर पर भारी भीड़ रहती है।

विज्ञापन


चालक ने कूदकर बचाई जान
ई-रिक्शा चालक मटौर निवासी राकेश ने ट्रक को पलटते देख तुरंत रिक्शा से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि उस समय ई-रिक्शा में कोई सवारी मौजूद नहीं थी।
 
यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद हड़कंप, व्यापारियों ने हटाए टिन शेड और अवैध स्ट्रक्चर  

विज्ञापन

सड़क पर बिखरे गन्ने, लगा लंबा जाम
हादसे के बाद सड़क पर गन्ने बिखर गए, जिससे लावड़ रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर बुलवाकर गन्ने साइड में रखवाए और यातायात सुचारू कराया।

ओवरलोड ट्रकों पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना ओवरलोड गन्ना लेकर ट्रक गुजरते हैं। बुधवार और शनिवार को साप्ताहिक पैठ के दौरान स्थिति और खतरनाक हो जाती है। लोगों ने ऐसे ट्रकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

चालक हिरासत में, कार्रवाई के निर्देश
पुलिस ने ट्रक चालक महल गांव निवासी रवि कुमार को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed