फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sub inspector beaten salesman of wine shop

शराब के नशे में धुत दारोगा का ठेके पर हंगामा, सेल्समैन से बदसलूकी

Sat, 17 Jul 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
sub inspector beaten salesman of wine shop
दरोगा का शराब के ठेके पर हंगामा, सेल्समैन से बदसलूकी
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ।) रुड़की रोड पर देर रात एक दरोगा ने शराब के ठेके पर हंगामा कर दिया। दरोगा वर्दी का रौब गालिब कर शराब मांग रहा था। इसे लेकर सेल्समैन से नोकझोंक हो गई और हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह समझाकर दरोगा को घर भेज दया।
मामला रुड़की रोड स्थित शराब के ठेके का है। रुड़की रोड पीएसी स्थित अमन विहार कालोनी में एक दारोगा रहता है। उसकी तैनाती संभल में है। रात में वह शराब लेने के लिए रुड़की रोड स्थित शराब के ठेके पर पहुंचा। वहां पर दरोगा की सेल्समेन से कहासुनी हो गई। बाद में विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से दारोगा को समझाकर शांत कर भेज दिया। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह के समय दारोगा फिर से ठेके पर पहुंच गया और सेल्समैन से रात की बात को लेकर भिड़ने लगा। इस पर सेल्समैन ने कहा कि रात में दूसरा सेल्समैन था। उसे कुछ नहीं पता। इसके बाद दरोगा उसे भी धमकी देकर गया कि वह उसका ठेका बंद करवा देगा। थाना पुलिस का कहना है कि इस घटना के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed