फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Study report revealed: Corona attack forty seven child affected in fifteen days

स्टडी रिपोर्ट में खुलासा: कोरोना का वार... 15 दिन में 47 बच्चे हुए शिकार, रखें ये सावधानी

Tue, 13 Apr 2021 07:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Apr 2021 07:09 PM IST
सार

मेरठ में कोरोना संक्रमण बच्चों में भी तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की पिछले 15 दिन की स्टडी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Study report revealed: Corona attack forty seven child affected in fifteen days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना संक्रमण बच्चों में भी तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की पिछले 15 दिन (28 मार्च से 11 अप्रैल) की स्टडी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस दौरान 47 बच्चे चपेट में आए हैं। इनमें शून्य से पांच साल तक के 25 और छह से 10 साल तक के 22 बच्चे शामिल हैं। इनमें 34 बालक और 13 बालिकाएं हैं।
विज्ञापन


मार्च के आखिरी सप्ताह तक राहत की बात ये थी कि वायरस ने बच्चों को शिकार नहीं बनाया था, मगर अब बच्चे भी तेजी से चपेट में आने लगे हैं। मेडिकल कोविड 19 अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि कोरोना आमतौर से एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है, चूंकि वयस्क लोगों का ही बाहर आना-जाना, घूमना-फिरना और लोगों से मिलना ज्यादा होता है लिहाजा इस वायरस का शिकार भी वही ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन


उनके संपर्क से ही बच्चों में यह हो रहा है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित है तो बच्चों में भी कोरोना संक्रमण देखने को मिल रहा है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि एक साल से लेकर 10 साल तक के बच्चे पिछले कुछ दिनों में ज्यादा संक्रमित हुए हैं। यह बड़ी समस्या है क्योंकि बच्चों को अलग भी नहीं रखा जा सकता है। एहतियात से ही संक्रमण से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद: उलमा बोले- रोजे की हालत में भी लगवाई जा सकती है कोरोना वैक्सीन
 

बच्चों को ऐसे बचाएं कोरोना से   
साबुन से हाथ धोकर, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर और आस-पास का इलाका संक्रमित होने से बचाकर ही कोरोना से बचा जा सकता है। बच्चों को बताएं कि अगर कहीं किसी चीज को हाथ से छुआ है, तो अपना हाथ चेहरे पर न लगाएं। खुद भी तुरंत हाथ साबुन से धोएं और बच्चों को भी ऐसा करने को कहें। उन्हें बताएं कि ये कितना खतरनाक है। 

अस्पतालों में टूट रहे सामाजिक दूरी के नियम 
कोरोना रुकेगा भी तो कैसे, निजी हों या सरकारी अस्पताल कहीं कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भरमार थी। कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। 

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान तीन प्रत्याशी मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

हालांकि एनाउंसमेंट तो हो रहा था, लेकिन यह ध्यान नहीं दिया जा रहा था। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में कमोबेश हर रोज इसी तरह के हालात रहते हैं। यहां पर्चा काउंटर और कोविड जांच केंद्र पर भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करते हैं। अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।  

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed