{"_id":"67d8824b566de1b23d050449","slug":"students-showed-their-strength-in-badminton-and-chess-meerut-news-c-72-1-mrt1063-130254-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैडमिंटन और शतरंज में छात्रों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैडमिंटन और शतरंज में छात्रों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सोमवार को वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव अग्निपथ का उद्घाटन किया गया। जिसमें कॉलेज प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक एवं कला संकाय डीन प्रो. अर्चना रानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्रीड़ा समिति संयोजिका प्रो. भावना मित्तल ने दोनों का पुष्प एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
प्राचार्य डॉ. निवेदिता मलिक ने कहा कि हमें सेहत का हमेशा ख्याल रखना चाहिए और खेलकूद में भाग लेना चाहिए। उसके बाद बैडमिंटन की प्रतियोगिता शुरू की गई। जिसमें केमिस्ट्री, बॉटनी, पीसीएम, इंग्लिश, हिंदी, शारीरिक शिक्षा, राजनीति शास्त्र, हिंदी, एजुकेशन, हाॅस्टल, मनोविज्ञान और कॉमर्स की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में काजल, विशाखा, धारावी और आलिशा सेमीफाइनल में पहुंचे। शतरंज प्रतियोगिता में अमान और खुशी आगे रही और 4 राउंड में पहुंच गए। प्रो. भावना ने बताया कि 17 एवं 18 दोनों दिन प्रतियोगिता कराई जाएगी और 18 को समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। संवाद