{"_id":"62f7a6bbfdc58150a74b9f97","slug":"students-raised-slogans-in-support-of-pakistan-during-tiranga-rally-in-saharanpur-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर में तिरंगा रैली के दौरान छात्रों ने पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर में तिरंगा रैली के दौरान छात्रों ने पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, निलंबित
Sat, 13 Aug 2022 06:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 13 Aug 2022 06:58 PM IST
सार
सहारनपुर में गंगोह के सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली के दौरान कुछ छात्रों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। जिसकी विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी सहारनपुर, डॉ. विपिन ताडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तिरंगा रैली के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले छात्रों को स्कूल ने किया निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत गंगोह के सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली के दौरान कुछ छात्रों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने रैली के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले कक्षा 12 और 11 के 6 छात्रों को स्कूल से निलंबित कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
उधर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। बताया गयाय कि आपत्तिजनक नारे लगाने वाले दो छात्र हिंदू और चार छात्र मुस्लिम हैं।
विज्ञापन