फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student left the school with the fear of the accused, and complained to the SSP

यूपी: कॉलेज में दो सगी बहनों से छेड़छाड़, मारपीट, एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Sat, 08 Sep 2018 09:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 08 Sep 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
Student left the school with the fear of the accused, and complained to the SSP
फाइल फोटो

यूपी के मेरठ जिले में दो सगी बहनों ने अपने ही कॉलेज में पढ़ने वाले एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की। थाने में कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन


इंचौली निवासी एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसकी दो बेटी शहर में एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहीं हैं। नंगली आजमाबाद निवासी छात्र पिछले तीन दिन से दोनों छात्राओं को परेशान कर रहा है। शुक्रवार शाम जब छात्रा कॉलेज जा रही थीं तो मवाना बस अड्डे के पास आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़ लिया। जातिसूचक शब्द कहते हुए अपहरण की धमकी दी। शाम को जब उन्होंने आरोपी छात्र के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने भी धमकी दी और भगा दिया। जब वह थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो आरोपी युवक अस्पताल में भर्ती हो गया और कहा कि उसे पीटा गया है। साथ ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रात में आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। जिसमें एक छात्रा के अपहरण की कोशिश की।

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि छात्रा की मां को चोट लगी है। उसके बाद आरोपी पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि कॉलेज में छात्रा का छात्र से किसी बात पर विवाद हो गया था। शुक्रवार शाम को छात्रा के परिजनों ने छात्र को इंचौली में बुरी तरह से पीटा। छात्र की तरफ से छात्रा के पिता और अन्य लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। अब छात्रा छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है। पूरे मामले में सीओ सदर देहात जांच कर रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed