फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student Arshi Malik appointed Head Girl of the Discipline Committee.

Meerut News: अनुशासन समिति में छात्रा अर्शी मलिक बनी हेड गर्ल

Thu, 20 Aug 2026 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Student Arshi Malik appointed Head Girl of the Discipline Committee.
सरधना।  सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्रा अनुशासन समिति का गठन किया गया। स
सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्रा अनुशासन समिति का गठन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं को चार हाउस में विभाजित किया गया। हाउस के नाम देश की प्रमुख नदियों गंगा, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी के नाम पर रखे गए।
विज्ञापन

गंगा हाउस की कैप्टन कक्षा 12वीं की छात्रा फौजिया, गोदावरी हाउस की कैप्टन आरुषी, कृष्णा हाउस की कैप्टन कक्षा 11वीं की छात्रा परिधि शर्मा और कावेरी हाउस की कैप्टन अदिति को बनाया गया। कक्षा 11वीं की छात्रा अक्षिका को वाइस हेड गर्ल और कक्षा 12वीं की छात्रा अर्शी मलिक को हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिक्षक अनुशासन समिति का भी गठन किया गया। इसमें कुलदीप शर्मा, अरविंद जैन, सुनीता गोयल, रेनू चौधरी, प्रेरणा शर्मा, शिखा जैन और रेनू गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। प्रधानाचार्या वंदना मित्तल रस्तोगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक अंकित सैनी ने समिति सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को पद के अनुरूप बैज प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed