फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strike of electrical workers: Announcement of not working until the demands are met

हड़ताल का दूसरा दिन: विद्युत कर्मचारियों ने किया ये बड़ा एलान, अधिकारी के चित्र पर मारे जूते

Fri, 02 Dec 2022 02:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Dec 2022 02:12 PM IST
सार

Meerut News : विद्युत कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है। वहीं हड़ताल में अर्जुन अवार्डी अलका तोमर भी शामिल हुईं। कर्मचारियों ने बड़ा एलान किया है।

विज्ञापन
Strike of electrical workers: Announcement of not working until the demands are met
विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सभी अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। शहर और देहात समेत सभी बिजली घरों पर ताले पड़ गए। कहीं कोई कार्य नहीं किया गया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, प्रोन्नति, कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने, संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने, बिजली कर्मचारियों व पेंशनरों को पूर्व की भांति रियायती बिजली दिए जाने और उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद का पुनर्गठन आदि मांग रखी। 

विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कर्मचारी हड़ताल पर है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। धरना-प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं।
विज्ञापन


अर्जुन अवार्डी अलका तोमर हड़ताल में हुईं शामिल
अर्जुन अवार्डी कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर के साथ अन्य महिला विद्युत कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुईं। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दरोगा समेत पांच लोगों पर महिला अधिवक्ता से थाने में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, अफसरों में मची खलबली

जेई को निलंबित करने वाले अधिकारी के चित्र पर मारे जूते
बृहस्पतिवार को सहारनपुर में दो जेई निलंबित कर दिए गए। इसे लेकर विद्युत कर्मचारियों ने धरना स्थल पर निलंबन की कारवाई करने वाले अधिकारी के चित्र पर जूते मारे।

यह भी पढ़ें: UP: हाजी इकबाल के काले राज, बेटों समेत पांच पर फिर दर्ज हुआ मुदकमा, पीड़ित ने बयां किया दर्द

संविदा कर्मी हड़ताल में शामिल हुए तो होंगे बर्खास्त
प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि जो संविदा कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को भी 'नो वर्क, नो पेय' के नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed