{"_id":"5fe832ee8ebc3e3c4f42ec30","slug":"stressed-cloth-trader-commits-suicide-by-consuming-poisonous-substance-in-saharanpur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: तनावग्रस्त कपड़ा व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, कंपनी बाग में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: तनावग्रस्त कपड़ा व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, कंपनी बाग में मिला शव
Sun, 27 Dec 2020 12:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक कपड़ा व्यापारी ने तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी का शव कंपनी गार्डन में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद किया। व्यक्ति के पास सल्फास और टॉर्च मिली। छानबीन करने पर उसकी पहचान शोभित गोयल के रूप में हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के कंपनी गार्डन में रविवार सुबह एक शव पड़ा होने की सूचना पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव की पहचान पुरानी चुंगी निवासी कपड़ा व्यापारी शोभित गोयल के रूप में हुई। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। व्यक्ति की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कॉल मी! पर्ची पर लिखा नंबर मिलाते ही बहक जाते थे फौजी, फंसने पर मालूम चलती युवती की हकीकत
विज्ञापन
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शोभित गोयल सुबह घर से कंपनी बाग में पहुंचे थे। इसके कुछ ही घंटों बाद उनका शव बरामद किया गया। शोभित के पिता अरविन्द गोयल अधिवक्ता हैं। परिवार की ओर से भी कुछ दिन से तनाव में होने की बात कही गई है।
नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पुरानी चुंगी निवासी शोभित गोयल काफी समय से कारोबार और घरेलू विवाद के कारण परेशान चल रहा था। इसी तनाव के कारण उसने सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।