{"_id":"5a37d7674f1c1b6a118b8a5c","slug":"stray-dogs-killed-innocent-child-panic-atmosphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने मासूम बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने मासूम बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
अवारा कुत्तों ने बच्ची को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गांव मल्हीपुर में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन
कोतवाल रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मल्हीपुर में सोमवार की देर शाम डेढ़ वर्षीय नबिया पुत्री शमशाद घर के बाहर खेल रही थी। बताया जाता है कि उसी समय आवारा कुत्तों का एक झुंड नबिया को जबड़े में दबोचकर पास ही एक गेहूं के खेत में ले गए। बच्ची की चीख पर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी प्रकार बच्ची को कुत्तों के झुंड से छुड़वाया, लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।
विज्ञापन
पढ़ें : कुत्तों ने मासूम को नोंच नोंच कर मार डाला, शव देख उड़े ग्रामीणों के होश
विज्ञापन
सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बच्ची को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक नबिया की मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/