फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dogs killed nine month old innocent

कुत्तों ने मासूम को नोंच नोंच कर मार डाला, शव देख उड़े ग्रामीणों के होश

Fri, 08 Dec 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 08 Dec 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
Dogs killed nine month old innocent
मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में बेहट थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में आवारा कुत्ते नौ माह की मासूम बच्ची को घर से खींच कर जंगल में ले गए और नोंचकर मार डाला। बच्ची को घर से गायब देख परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। इस दौरान मासूम का शव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। वहीं मासूम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पढ़ें : मम्मी-मम्मी चिल्लाते रहे मासूम बच्चे, कहा- पापा ने मार डाला, तस्वीरें
विज्ञापन


यह हृदय विदारक घटना सुबह करीब 8 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी संजय कपड़ा सिलने का काम करता है। इस समय वह हिमाचल प्रदेश के नारायण गढ़ में काम कर रहा है। घर पर उसकी पत्नी दीपमाला अपने पांच बच्चों के साथ रह रही थी। सुबह उसके चार बच्चे स्कूल चले गए। दीपमाला घर पर 9 माह की बेटी सिद्धांती को चारपाई पर लेटा कर पास ही हैंडपंप पर पानी भरने के लिए चली गई। इसी बीच आवारा कुत्ते घर में घुसे और सिद्धांती को खींचकर जंगल में ले गए। जब दीपमाला घर पर पहुंची तो बच्ची को चारपाई से गायब देखकर उसने आस पड़ोस में उसकी तलाश की। तलाश के दौरान घर से कुछ दूरी पर एक खेत में पेड़ों के बीच उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। कुत्ते उसके शरीर का ज्यादातर हिस्सा खा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed