फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stray dogs have cut of five people in Mohanpuri of Meerut and MP Maneka Gandhi involve in case

कुत्तों का आतंक: पांच लोगों को काटा, पकड़ने को लेकर जमकर बखेड़ा, सांसद मेनका गांधी के फोन से गरमाया मामला

Sat, 02 Mar 2024 04:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Mar 2024 04:57 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में कुत्तों का आतंक जारी है। शनिवार को फिर बच्चे सहित पांच लोगों को काट लिया। वहीं, नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने गई तो बखेड़ा हो गया। उधर, सांसद मेनका गांधी के फोन से भी मामला गरमा गया है।

विज्ञापन
Stray dogs have cut of five people in Mohanpuri of Meerut and MP Maneka Gandhi involve in case
आवारा कुत्तों को पकड़ने गई टीम का विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मोहनपुरी में शनिवार सुबह आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर बखेड़ा हो गया है। पांच लोगों को आवारा कुत्तों ने काट लिया। इसकी जानकारी लगने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कुत्तों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन


इसी दौरान भाजपा सांसद मेनका गांधी ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कॉल करके कुत्तों को पकड़ने के अभियान को तुरंत बंद करने की बात कही। जिस पर स्थानीय लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में पुलिस की मदद से निगम की टीम ने 35 कुत्तों को पकड़ा।

विज्ञापन

मोहनपुरी स्थित चिकारा के पास शुक्रवार को एक महिला व एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। स्थानीय भाजपा पार्षद उत्तम सैनी की शिकायत पर शनिवार सुबह नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ के लिए मोहनपुरी में पहुंची। जहां पर दो महिलाओं ने कुत्ते पकड़ने पर नाराजगी जताते हुए टीम का विरोध कर दिया। जिसके चलते निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा।

इसी दौरान महिला और बच्चे सहित पांच लोगों को फिर से आवारा कुत्तों ने काट लिया। इसके बाद पार्षद और स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। नगर निगम की टीम दोबारा पहुंची। बताया गया कि सांसद मेनका गांधी ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को फोन किया गया और कुत्ते न पकड़ने की सख्त हिदायत दी। इस पर स्थानीय लोगों ने मेनका गांधी के प्रति भी नाराजगी जुताई और तुरंत आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की।

यह भी पढ़ें: UP: अतीक-मुख्तार की पत्नियों के बाद अब जीवा की पत्नी पायल भी मोस्ट वांटेड, 25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन

वहीं, नगर निगम की टीम ने मोहनपुरा सहित कई जगह से 35 से ज्यादा आवारा कुत्तों को पकड़ा है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि लगातार महानगर में आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान निगम द्वारा जारी है। उनको एंटी रेबीज का इंजेक्शन भी लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: माहौल बिगाड़ा तो होगी सख्ती: CAA को लेकर वेस्ट UP में पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट, 2019 में हुआ था बड़ा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed