फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   story tell of devki and vasudev

देवकी-वासुदेव की कथा सुनाई

Tue, 03 Dec 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
story tell of devki and vasudev
लावड़। कस्बा स्थित श्री छोटा दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को चौथे दिन कथा व्यास ने बलि-वामन चरित्र के बाद सूर्यवंश का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य पंडित अरविंद पाराशर एवं सुशील पुरोहित व्यास ने कथा में मौजूद श्रद्धालुओं को राजा रघु, अंबरीश महाराज, राजा दशरथ, कौशल्या, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघनकी की कथाओं को सुनाया। सुशील व्यास ने बताया कि भक्ति का निवास दो जगह होता है। योगी और भोगी। योग केे द्वारा महाराज जनक की वाटिका में जो कि भक्ति हमें भगवान से स्वयंवर में अभिमान रूपी धनुष का खंडन कर प्रभु श्री राम को प्राप्त होती है। वहीं सार्थक है। दूसरी भक्ति भोगी के यहां यानि भोग रूपी रावण के यहां अशोक वाटिका में रहती है। भोग वाली भक्ति सोने की लंका को भी नष्ट करा देती है। इसलिए प्रथम भक्ति योग के साथ अच्छी है। जो कि भगवान से मिलन करवाती है। इसके बाद कथा व्यास ने देवकी-वासुदेव की कथा का वर्णन किया । उन्होंने जेल में भगवान कृष्ण के जन्म की कथा का प्रसंग सुनाया । कथा व्यास ने भजनों से कथा को संगीतमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। कथा में सुनीता गुप्ता, अनुज शर्मा, धर्मवीर, सर्वेश, सुशील टांक, जयभगवान, सुभाष कश्यप, मूलचंद, अरुण, सोनू, मंजू गुप्ता व ऊषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed