फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Stone pelting and firing in election rivalry in Piplikheda village

यूपी: चुनावी रंजिश को लेकर भिड़े प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के लोग, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव-फायरिंग भी हुई

Tue, 24 Aug 2021 07:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 07:43 PM IST
सार

प्रधान पक्ष के अज्जू पुत्र अख्तर के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा गांव में बनाई गई सीमेंट की कुर्सियों पर बैठने को लेकर फइमुद्दीन और नासिर आपस में भिड़ गए। समझौता होने के बाद पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने अज्जू के मकान पर हमला बोल दिया, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव-फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन
Meerut News: Stone pelting and firing in election rivalry in Piplikheda village
मेरठ गांव पीपली में चले लाठी-डंडे और फायरिंग: जमकर पथराव हुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में गांव पीपली खेड़ा में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पक्ष और पूर्व प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव के साथ ही कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें प्रधान पक्ष की ओर से महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। प्रधान पक्ष ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


गांव पीपली खेड़ा मुस्लिम बाहुल्य गांव है। जिसमें कई योजना से लगातार मुस्लिम समाज का व्यक्ति ही प्रधान बनता आ रहा है। इस बार ग्राम प्रधान पद के लिए आमिर और पूर्व प्रधान जहीरूद्दीन मैदान में थे। चुनाव में आमिर ने जीत हासिल की। चुनाव के बाद से कई बार दोनों पक्षों के बीच छुटपुट घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


प्रधान पक्ष के अज्जू पुत्र अख्तर के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा गांव में बनाई गई सीमेंट की कुर्सियों पर बैठने को लेकर फइमुद्दीन और नासिर आपस में भिड़ गए। कुछ लोगों ने मामले में समझौता करा दिया। वहीं सोमवार शाम पूर्व प्रधान पक्ष के करीब चार दर्जन लोगों ने अज्जू के मकान पर हमला बोल दिया, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव-फायरिंग भी की गई। जिसमें अज्जू, मुस्तकीम पुत्र अकबर, साजिद पुत्र छिद्दा व अनीशा पत्नी अख्तर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीनों घायलों को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। उधर, अज्जू पक्ष ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

दोनों पक्षों पर हो सकती है कार्रवाई
पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में पुलिस अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर सकती है। कल शाम तक तीनों घायल युवक पुलिस की हिरासत में ही थे।

जांच के बाद कार्रवाई होगी
वीडियो फुटेज और लोगों से जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश कुमार सिंह, सीओ, किठौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed