{"_id":"61d20a9b22125d53624b3f04","slug":"stolen-ro-plant-from-chhattisgarh-recovered-in-brahmapuri-four-arrested-meerut-news-mrt5718306103","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ से चोरी आरओ प्लांट ब्रह्मपुरी में बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ से चोरी आरओ प्लांट ब्रह्मपुरी में बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ से चोरी आरओ प्लांट ब्रह्मपुरी में बरामद, चार गिरफ्तार
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चोरी हुए तीन आरओ प्लांट को बरामद कर चार आरोपियों को मेट्रो प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैंटर और फर्जी स्टांप भी बरामद किया है। तीन आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान इन आरोपियों पर शक हुआ तो पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वह आरओ प्लांट बिलासपुर से चोरी करके लाए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरओ प्लांट चोरी कर उन्हें कहां बेचने की तैयारी थी और फर्जी स्टांप का कैसे प्रयोग किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में वसीम निवासी जाटो वाली गली लिसाड़ीगेट, इमरान निवासी घंटे वाली गली लिसाडीगेट, नदीम निवासी जाटो वाली गली लिसाड़ीगेट और अनस निवासी बुद्धा एंकलेव लोहिया नगर खरखौदा शामिल हैं। इनके अलावा फरार आरोपियों में हबीब निवासी बुद्धा एंकलेव लोहियानगर, शकील एवं रहीसुद्दीन निवासी जाटो वाली गली हैं। इनकी तलाश की जा रही है।