{"_id":"5f661b6507d7c96f023ae07b","slug":"stf-dabish-in-meerut-in-search-of-mafia-done-atiqs-two-lakh-prize-son-omar-brother-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया अतीक के दो लाख के इनामी बेटे उमर की तलाश में मेरठ में एसटीएफ की दबिश, भाई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया अतीक के दो लाख के इनामी बेटे उमर की तलाश में मेरठ में एसटीएफ की दबिश, भाई हिरासत में
Sat, 19 Sep 2020 08:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Sep 2020 08:23 PM IST
सार
- अपने रिश्तेदार डॉक्टर के घर पर उमर का छोटा भाई अली मिला, घंटों एसटीएफ और पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के दो लाख के इनामी बेटे उमर की तलाश में एसटीएफ ने मेरठ नौचंदी क्षेत्र के भवानी नगर में एक डॉक्टर के घर पर छापा मारा। जहां पर उमर नहीं बल्कि उसका छोटा भाई अली एसटीएफ को मिला है। एसटीएफ ने अली से घंटों पूछताछ की और फिर उसे क्लीनचिट देकर छोड़ा।
विज्ञापन
प्रयागराज का रहने वाला माफिया अतीक अहमद कई साल से जेल में बंद है। अतीक के बेटे उमर पर सीबीआई की तरफ से दो लाख का इनाम है। उमर वांटेड है और प्रदेश की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार को एसटीएफ को जानकारी मिली कि इनामी उमर अपने रिश्तेदार के घर भवानी नगर में एक डॉक्टर के यहां छिपा है। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने नौचंदी थाना पुलिस को साथ लेकर भवानी नगर में डॉक्टर के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
जहां पर इनामी उमर नहीं मिला। उसका छोटा भाई अली वहां मिला। एसटीएफ और पुलिस अली को थाने ले आई। अली से पुलिस ने घंटों पूछताछ की और फिर उसे क्लीनचिट देकर छोड़ दिया।
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि अली पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है। पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया। अली से उमर के बारे में जानकारी ली। एसटीएफ उमर की तलाश में अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/