फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF caught five cheating in exam

मेरठ: एसटीएफ ने एसएससी परीक्षा में नकल करते पांच दबोचे, रिश्तेदार को करा रहे थे चीटिंग

Tue, 15 Dec 2020 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
STF caught five cheating in exam
नकल - फोटो : अमर उजाला

 एसटीएफ मेरठ ने एसएससी की परीक्षा में नकल करते हरिद्वार से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया कि एक आरोपी का रिश्तेदार परीक्षा सेंटर में लाइब्रेरियन है। जिसके चलते सेटिंग हुई थी। आरोपियों ने ऑनलाइन परीक्षा में भी सेंधमारी की कोशिश की थी।

विज्ञापन


एसटीएफ सीओ बृजेश सिंह के अनुसार हरिद्वार के एसएम पब्लिक स्कूल से सोमवार को पांच आरोपी राहुल निवासी बास हिसार, कुलवीर निवासी बकेता रोहतक, अंकुर कुमार निवासी गंगोह सहारनपुर, अजय निवासी सेमन रोहतक व मोहित धनकड़ निवासी बकेता रोहतक को नकल करते पकड़ा। जिसमें मुख्य आरोपी अंकुर कुमार है।
विज्ञापन


स्कूल में एसएससी (दिल्ली पुलिस) की परीक्षा चल रही थी। जिसमें अंकुर का एक रिश्तेदार अभ्यर्थियों को नकल करा रहा था। बताया कि उक्त रिश्तेदार स्कूल में लाइब्रेरियन है। आरोपियों ने ऑनलाइन परीक्षा में भी सेंधमारी का प्रयास किया था परंतु वह सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना पाकर मेरठ एसटीएफ ने एसएससी परीक्षा के इस सेंटर पर सोमवार छापा मारा तथा पांच अभ्यर्थी नकल करते दबोचे। एसटीएफ ने हरिद्वार पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed