फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF caught a reward of 50 thousand

एसटीएफ ने 50 हजार का इनामी दबोचा

Sat, 09 Oct 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
STF caught a reward of 50 thousand
एसटीएफ ने 50 हजार का इनामी दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। एलएंडटी कंपनी के तीन अधिकारियों के अपहरण व कई हत्याओं में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी को एसटीएफ ने मुठभेड़ में गौतमबुद्ध नगर से दबोच लिया। आरोपी पर हरियाणा और यूपी में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ एसटीएफ मेरठ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या व रंगदारी के मामलों में फरार चल रहे सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के भैंसवाल निवासी नवीन उर्फ छोटू के परी चौक होते हुए सूरजपुर आने की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम गौतमबुद्ध नगर नॉलेज पार्क पहुंच गई। बाइक पर आए नवीन ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में टीम ने आरोपी की घेराबंदी की और उसे दबोच लिया। उसके पास से बाइक, पिस्टल, कारतूस, मोबाइल और पांच सौ रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि जुलाई, 2020 में एलएंडटी कंपनी के तीन अधिकारियों का अपहरण कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। साथ ही कंपनी में अपनी गाड़ियां लगवाने की बात कही थी। पानीपत के मतलौंडा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी ने अधिकारियों को छोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस 30 से ज्यादा आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपी ने अपने भाई संदीप व दोस्तों के साथ मिलकर 2007 में गांव के राज सिंह की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed