UP: फर्जी लेप्टीनेंट कमांडर दबोचा, सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर करता था अवैध वसूली,पूछताछ में उगले बड़े राज
Meerut News : फर्जी लेप्टीनेंट कमांडर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सेना व रक्षा मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर अवैध वसूली करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना में नौकरी का झांसा देकर युवाओं से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना अतुल माथुर को एसटीएफ की टीम ने नोएडा सेक्टर 113 से गिरफ्तार कर लिया। अतुल कासगंज जिले के नगला अस्थर सहावरगेट का निवासी है। वह फर्जी लेफ्टिनेंट कमांडर बनकर युवाओं को झांंसे में लेकर ठगी को अंजाम दे रहा था।
गिरोह में उसके भाई सनी कुमार के अलावा मेरठ के रहने वाले अनिल कुमार के अलावा अन्य सदस्य हैं। इनमें अनिल कुमार भारतीय रक्षा मंत्रालय में मिनिस्ट्रियल स्टाफ से है। नौकरी के नाम पर एक युवक से 10 से 20 लाख रुपये तक वसूले जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: Meerut News : पुलिस ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े
आरोपी ने बताया कि उसका भाई सनी कुमार और बृजकिशोर निवासी नगला अस्थर सहावरगेट कासगंज और विपिन कुमार निवासी राया मथुरा अमित वार्ष्णेय निवासी डिबाई बुलंदशहर सहित अन्य सदस्य मिलकर युवाओं को झांसे में लेते थे। फर्जी भर्ती प्रक्रिया के लिए अजय उर्फ अनिल कुमार निवासी मेरठ अभ्यर्थियों के फार्म में कूटरचना करके भारतीय रक्षा मंत्रालय का गेट पास बनवाता है। इसके बाद अभ्यर्थियों को भ्रम में डालता है कि विभिन्न प्रक्रियाओं से होते हुए उनकी भर्ती हो रही है। सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती का झांसा देकर ठगी की जाती है। ठगी के बाद सभी सदस्य रुपये आपस में बांट लेते हैं।
यह भी पढ़ें: UP: चुप रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया से बनाई दूरी और चंद घंटों में कर गए ये बड़ा काम, हिरासत में एक भाई
थल सेना के साथ नौसेेना की वर्दी और बैज भी बरामद
रोपी के कब्जे से थल सेना के साथ ही नौसेना की वर्दी, बैज, डायरी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, 3770 रुपये, पासपोर्ट साइज फोटो और आर्मी कैंटीन कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया गया।