फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF arrested a suspect, had fled to India by fleeing to Bangladesh

एसटीएफ ने दबोचा एक संदिग्ध, बांग्लादेश से भागकर आया था भारत

Mon, 21 Aug 2017 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 21 Aug 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
STF arrested a suspect, had fled to India by fleeing to Bangladesh
एसटीएफ ने गिरफ्तार किया संदिग्ध

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार शाम फलावदा में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन, पासपोर्ट और अन्य कागजात बरामद हुए हैं। इंटेलीजेंस और एसटीएफ उससे पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को सूचना मिली थी कि फलावदा कस्बे में अवैध तरीके से बांग्लादेशी नागरिक रह रहा है। रविवार शाम सीओ एसटीएफ ब्रिजेश कुमार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने फलावदा में पेट्रोल पंप के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अबू हन्नान उर्फ अबू हना पुत्र अब्दुल हन्नान  निवासी धर्मपुर पोस्ट विनोदपुर थाना मोतीहार जिला राजशाही, बांग्लादेश है। हाल पता बबलू मिठाई वाला पैठ बाजार कस्बा फलावदा है।

विज्ञापन

2006 में किया था शबाना से निकाह

STF arrested a suspect, had fled to India by fleeing to Bangladesh
आतंकियों का साया

एसटीएफ को पूछताछ में अबू हन्नान ने बताया कि कई साल पहले वह अपने घर बांग्लादेश से भागकर अवैध रूप से भारत आ गया था। कोलकाता, मुजफ्फरपुर (बिहार), दिल्ली, लुधियाना में कई दुकानों पर काम करता रहा। 2006 में फलावदा निवासी शबाना से निकाह कर लिया। इसके बाद वह फलावदा आ गया। शबाना ने अपने परिजनों की मदद से उसका निवास प्रमाणपत्र नगर पंचायत फलावदा से तैयार करा लिया। जिसके आधार पर पासपोर्ट, पेनकार्ड, आईडी कार्ड भी अवैध रूप से बनवा लिए। पासपोर्ट के आधार पर अबू हन्नान ने अपने भाई मसूद राणा की आईडी मंगवाकर बांग्लादेश का एक माह का वीजा भी प्राप्त कर लिया। जिसके आधार पर बांग्लादेश में परिवार से मिलकर आया था। 

सऊदी अरब में काम करती है पत्नी शबाना
सीओ एसटीएफ ब्रिजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि अबू हन्नान की पत्नी शबाना सऊदी अरब में ब्यूटी पार्लर चलाती है। वह कुछ समय बाद मेरठ वापस आने वाली है। अबू हन्नान फलावदा में जमीन खरीदकर मकान बनाने की फिराक में था। आसपास के कुछ लोग उसे बांग्लादेशी होने के नाते धमकाने लगे थे। फलावदा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed