फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stepfather misdeeding daughter for two years in Uttar Pradesh s Shamli

हवस में अंधा सौतेला बाप: दो साल से लूट रहा था बेटी की अस्मत, पहले पिता की मौत के बाद मां ने की थी दूसरी शादी

Tue, 15 Aug 2023 07:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कांधला/झिंझाना(शामली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांधला/झिंझाना(शामली) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Aug 2023 07:21 PM IST
सार

लड़की के पहले पिता की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। मां ने दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि दो साल से सौतेला पिता नशे में उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती थी।

विज्ञापन
Stepfather misdeeding daughter for two years in Uttar Pradesh s Shamli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ उसका सौतेला पिता ही पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कांधला क्षेत्र में मंदबुद्धि युवक के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

14 अगस्त को झिंझाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप था कि पिता की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। मां ने दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि दो साल से सौतेला पिता नशे में उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती थी। पुलिस ने आरोपी पिता 42 साल के राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि दो साल से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांधला थाना प्रभारी समयपाल सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को क्षेत्र के रहने वाले 22 साल के मंदबुद्धि युवक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया था। दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में 16 साल के आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उ से पकड़ लिया जाएगा। एसपी अभिषेक का कहना है कि किसी भी मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed