फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Statement of suspended teacher will be within 15 days

15 दिन के भीतर होंगे निलंबित शिक्षक के बयान

Tue, 15 Dec 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Statement of suspended teacher will be within 15 days
मेरठ। मेरठ कॉलेज में केमेस्ट्री विभाग में हुई वित्तीय अनियमितता और परीक्षा में ड्यूटी नहीं करने पर निलंबित शिक्षक डॉ. राजीव राठौर के मामले में सेवानिवृत्त जज को सभी तथ्य सौंप दिए हैं। 15 दिन के भीतर डॉ. राजीव राठौर पर लगाए आरोपों पर उनको पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। उनके बयान के बाद चार्जशीट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

केमेस्ट्री विभाग के शिक्षक डॉ. राजीव राठौर को वित्तीय अनियमितता और परीक्षा में ड्यूटी नहीं करने के आरोपों के चलते मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति द्वारा निलंबित किया गया है। जांच पर सवाल न उठे इसको लेकर पहली बार सेवानिवृत्त जज को पूरा प्रकरण सौंपा है। सेवानिवृत्त जज अरुण कुमार श्रीवास्तव को प्रबंधन की तरफ से आरोपों के साक्ष्य दे दिए गए हैं। अगले 15 दिन में डॉ. राजीव राठौर को अपना पक्ष रखना होगा। इसके बाद उनके खिलाफ चार्जशीट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पहली बार हुई इस तरह जांच
एनएएस कॉलेज और डीएन कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में शिक्षकों पर कार्रवाई हो चुकी है। उन्हें सजा भी मिली है। वहीं, मेरठ कॉलेज में यह पहला मामला है। इससे पहले कई बार ऐसे मामले सामने आए परंतु दबा दिए गए। पूर्व के एक प्राचार्य के कार्यकाल में तो मेरठ कॉलेज में शिक्षकों के खिलाफ कई गंभीर लिखित शिकायतें की गई थीं। अन्य शिक्षकों का कहना है कि कई बार दबाव और सिफारिशों के चलते जांच दबा दी जाती है। जिसकी वजह से शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार पनप रहा है। यदि ऐसे मामलों में गहनता से जांच कराकर कार्रवाई की जाए तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed